Categorized | लखनऊ.

जावेद मलिक राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद (NCPUL) मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य नियुक्त

Posted on 07 December 2018 by admin

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय एकीकृत समाजिक संस्था के अध्यक्ष जावेद मलिक राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद, जो भारत के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत आता है, के सदस्य नियुक्त किए गए है। राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में उत्तर प्रदेश से नामित किया गया है। परिषद का सदस्य नियुक्त होने के पश्चात जावेद मलिक ने कहा के उर्दू भाषा विकास परिषद की स्थापना का उद्देश्य के अनुसार सम्पूर्ण भारत वर्ष में उर्दू के विकास के लिए कार्य करने के संकल्प को दोहराया। जावेद मलिक ने कहा कि निसंदेह उत्तर प्रदेश के उर्दू विद्वानों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा के जल्द ही उत्तर प्रदेश के सभी उर्दू भाषा के विद्वानों के साथ एक बैठक करेंगे तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उर्दू भाषा के उन्नति पर विचार विमर्श करेंगे। उन्होने कहा के उर्दू भाषा संस्कृति को आपस में जोड़ने वाली भाषा है तथा वर्त्तमान परिक्षेप में आवश्यक है के उर्दू का ज्यादा से ज्यादा प्रचार एंव प्रसार सम्पूर्ण देश में किया जाए। राज्य में परिषद के जितने उर्दू सेंटर चलाए जा रहे है, उनकी समीक्षा करके उत्तर प्रदेश में और उर्दू के सेंटर को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। जावेद मलिक ने परिषद का सदस्य नियुक्त होने पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर जी का भी अभार व्यक्त किया है। जावेद मलिक के सदस्य बनाये जाने पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन श्री प्रियंक कानूनगो, उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक शफात हुसैन, मदरसा बोर्ड के सदस्य ज़िरगाम खान, उर्दू अकादमी से सदस्य कुंवर बासित अली, नदीम अख्तर, डा शादाब, व मो अनीस लखनऊ, एडवोकेट अस्लम खान आदी ने बधाई दी ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in