Categorized | लखनऊ.

भाजपा की राजनीति गांव, गरीब, किसान को आगे बढाने का माध्यम, विपक्ष की राजनीति परिवार को आगे बढ़ाने के लिए - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 09 December 2018 by admin

भाजपा पदयात्रा का पड़ाव दर पड़ाव हो रहा जनता से जुड़ाव
लखनऊ 09 दिसम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा मोदी सरकार व योगी सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच है। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पदयात्रा के नौंवे दिन चन्दौली संसदीय क्षेत्र के वाराणसी जनपद अन्तर्गत अजगरा विधानसभा के हरिहरपुर, धौरहरा, चैबेपुर खुर्द, अजगरा, खर्दहा तथा चाहीं में पदयात्रा कर गांव, गली, चैबारों पर जनता से सम्पर्क किया। डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभाथर््िायों को सम्मानित किया व गरीबों को कम्बल वितरित किये। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि विपक्ष अपने परिवार की समृद्धि के लिए राजनीति कर रहा है और भाजपा गांव, गरीब, किसान की समृद्धि के लिए राजनीति कर रही है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में 2400 से अधिक टोलियांें में दो लाख से अधिक कार्यकर्ता प्रतिदिन जनता के बीच पहुंच रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पदयात्रा के दौरान मोदी सरकार व योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता की बीच साझा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में दो तरह की राजनीतिक विचारधाराएं व दल काम कर रहे है, एक वह दल हंै जो गठबन्धन करके, समाज को बांटकर, बैमनस्यता फैलाकर सत्ता में आने के बाद अपने परिवार को आगे बढाना व लूट-खसोट कर पैसा बनाना चाहते है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकारे है। अटल जी की सरकार रही हो या मोदी जी व योगी जी सरकार हो, सत्ता में आने के बाद समाज के गरीब तबके की सेवा के साथ समाज के हर वर्ग के विकास में लग जाती है। महात्मा गांधी की जयन्ती के 150वें वर्ष में 1 दिसम्बर से प्रारम्भ हुई पाक्षिक पदयात्रा पड़ाव दर पड़ाव आगे बढती हुई भाजपा सरकारोें की जनकल्याण की प्रतिबद्धता जनता तक पहुंचा रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in