Categorized | लखनऊ.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर को रायबरेली की जनता को देगें सौगातें - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 10 December 2018 by admin

डाॅ. पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के रायबरेली कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।7
लखनऊ 10 दिसम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संासद डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया, रायबरेली की मार्डन कोच फैक्ट्री में पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आगामी 16 दिसम्बर को रायबरेली की मार्डन कोच फैक्ट्री लालगंज में पहुंचेगे। प्रधानमंत्री जी रायबरेली सहित इस क्षेत्र की जनता की खुशहाली के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात भी देंगे। मोदी जी जनसभा के माध्यम से रायबरेली की महान जनता को सम्बोधित करेंगे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी, एमएलसी दिनेश सिंह, विधायक धीरेन्द्र सिंह, राम नरेश रावत, दल बहादुर कोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, लोकसभा संयोजक अजय त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in