Categorized | चंदौली

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद ड़ॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने किया 25वीं मंडलीय स्काउट रैली का शुभारंभ

Posted on 03 December 2018 by admin

चंदौली/लखनऊ 03 दिसम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद ड़ॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने आज अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली में महेंद्र टेक्निकल कॉलेज में आयोजित 25वीं स्काउट रैली का शुभारंभ किया।mahendra-nath-pandey-in-chandauli
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र की जनता एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए ड़ॉ पांडेय ने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एक वरदान है। इससे बच्चों का मन मष्तिष्क स्वस्थ रहता है और उनके चरित्र निर्माण में मदद मिलती है उन्होंने कहा कि स्काउट में शामिल बच्चों की एक अलग पहचान बनती है साथ ही छोटे बच्चे एक आदर्श बच्चे के रूप में समाज मे अपनी पहचान बनाने में सफल होते है वही दूसरी ओर स्काउट गाइड से जुड़े बच्चे इतने आत्म निर्भर हो जाते है कि दूसरों की मदद एवं आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है।
अंत मे डॉ पांडेय ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in