Categorized | लखनऊ

पत्रकार एसोसिएशन ने नवनियुक्त सूचना निदेशक का स्वागत किया

Posted on 25 March 2010 by admin

लखनऊ - अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुये शासन-प्रशासन एवं पत्रकारों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से उ0 प्र0 जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने नवनियुक्त सूचना निदेशक बादल चटर्जी का स्वागत किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद एवं चेयरमैन अजीज सिद्दीकी के नेतृत्व में पत्रकारों ने निदेशक को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी।

इस अवसर पर श्री बादल चटर्जी ने पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। मुख्य रूप से प्रतिनिधि मण्डल में पंचम लाल वर्मा (संरक्षक), अजय वर्मा (महामन्त्री), जुबैर अहमद (सचिव), संजय कुमार गुप्ता , डी.पी. शुक्ला (जिलाध्यक्ष) ख्वाजा बज्मी युनूस, नावेद, राकेश श्रीवास्तव, आशु सिद्दीकी, धीरज कौशल, मो0 अतहर रजा, एम.एम. मोहसिन (उपाध्यक्ष), अमित वर्मा आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in