प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा जो गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई जा रही है

Posted on 25 November 2018 by admin

photo-1अमरोहा/लखनऊ 25 नवम्बर 2018 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन अमरोहा में उपस्थित प्रबुद्धजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2019 का चुनाव भारी बहुमत से जीतने जा रही है साथ ही हम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और राजस्थान के चुनावों में भारी मतों से जीत रहे है। प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा जो गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई जा रही है। वैसा आजतक किसी भी सरकार ने नहीं किया है। आज पांच करोड़ से अधिक घरों में मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। जिससे हमारी माताओं को धुएं से मुक्ति मिली है। स्वच्छ भारत योजना के अन्र्तगत गांव-गांव में आठ करोड़ से अधिक शौचालय बनाये गए है। हमारी बेटियों, माताओं का आत्म सम्मान इससे बढे़गा। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के दो करोड़ मकान गरीबों को दिये जा चुके है। आजादी के बाद से अब तक उन्नीस हजार गांवों में बिजली नहीं पहुॅची थी। आज मोदी जी के नेतृत्व की सरकार ने देश के हर गांव में बिजली पहुॅचा दी है। दो करोड़ घरों में बिजली के कनेक्शन भी दिये गए है। जहां आज तक उन्हें बिजली भी नसीब नही थी। गरीब कल्याण के क्षेत्र में एक सबसे बड़ा काम स्वास्थ्य को लेकर हुआ है। जीवन रक्षक दवाओं, हृदय रोग में पड़ने वाला स्टंट और कमर और घुटने का प्रत्यारोपण के दामों में 50 से 70 प्रतिशत दामों में कमी आई है। गरीबों के स्वाथ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। जिसमें दस करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। योजना के लागू होने के दो माह के भीतर ही तीन लाख से अधिक लोंगो ने इसका लाभ उठाया है।
डाॅ. पाण्डेय ने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए कहा राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है और भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हो इसके पक्ष में है। समाजवादी सरकार ने केवल परिवार और कुनबे का ही विकास किया था और सपा-बसपा और कांग्रेस ने सिर्फ पूरे प्रदेश को लूटा है। इसलिए जनता ने उन्हें सत्ता से उतार फेंका है। विपक्ष ने हमेशा अपना घर भरा है। जबकि भारतीय जनता पार्टी सभी के हित की बात करती है, सबका साथ-सबका विकास हमारा सिद्धान्त है। हमारी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को सवैधानिक दर्जा दिया है। जिससे समुचित पिछड़ा वर्ग लाभान्वित होगा।
डाॅ. पाण्डेय ने प्रबुद्ध जनों को सम्बोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी सभी के हितों की बात करती है और हम सभी जिलों में पद यात्राएं आयोजित कर रहे है। जिसमें केन्द्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा किये गए जनहित के कार्यो को जनता के बीच ले जायेगें।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय कुमार, जिला प्रभारी देवेन्द्र जी, विधायक राजीव तरारा, महेन्द्र जी, जिला महामंत्री ब्रजेश, जिला पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, पूर्व सांसद देवेद्र नागपाल, पिछडा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय पूर्व विधायक लोकेश प्रजापति, महेन्द्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक यशवंत गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in