Categorized | लखनऊ.

तमाम योजनाओं के माध्यम से उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति को सुधारने का काम किया गया

Posted on 24 November 2018 by admin

लखनऊ 24 नवम्बर 2018 भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा की सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा.ॅ दिनेश शर्मा जी ने कहा कि आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी की पिछले साढे़ चार सालों की केन्द्र सरकार में अनुसूचित वर्ग व समाज में आर्थिक रूप से पिछडे तबकों के लिए तमाम योजनाओं के माध्यम से उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति को सुधारने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने दलित समाज के स्वाभिमान की चिंता करते हुए शौचालय, आवास, सड़क बिजली आयुष्मानभारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा, उज्जवला योजना जैसी अनेको योजनाओं का लाभ पहुंचाकर देश की एक बड़ी आबादी जो पिछले 60 सालों में आर्थिक व सामाजिक रूप में कमजोर थी, उसे प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी ने 2014 में आते ही गरीब कल्याण की योजनाओं को प्राथमिकता में लिया। उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार की तरह प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा न देकर बल्कि गरीबों के उत्थान व स्वाभिमान की चिन्ता करते हुए पिछले चार सालों में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सेवा की। उन्होंने हमेशा खुद को प्रधानमंत्री से ज्यादा प्रधानसेवक कहलाना पसन्द किया। photo-21
उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अनुसूचित वर्ग के लिए संघर्षरत डाॅ. भीम राव अम्बेडकर जी का नाम लेकर बसपा की मायावती जी ने सत्ता पायी लेकिन उसके बाद न तो वे बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चली और न ही दलितों के लिए कुछ किया जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी न सिर्फ अनुसूचित वर्ग व पिछडों के लिए अनेकों काम किये बल्कि बाबा साहब के सम्मान में पंचतीर्थ स्थलों को विकसित करने का भी काम किया। सच्चे अर्थो में डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों को प्रधानमंत्री मोदी जी ही आगे ले जाने का काम कर रहे है।
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा ने समाज को आपस में लड़ाने का काम किया, 2014 में मोदी जी को जिस तरह देश का साथ मिला उससे वे सभी डरे हुए है जिसका परिणाम है कि वे पार्टियां जो कभी आपस में लड़कर बारी-बारी से सत्ता में बैठकर जनता का विश्वास तोड़ती थी वही पार्टियां आज एक होकर आदरणीय मोदी जी को रोकने में लगी है। परन्तु उनके इस खेल को देश की जनता अच्छे से समझ चुकी है। देश की जनता सबका साथ सबका विकास पर विश्वास करती है।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा की सामाजिक बैठक में अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम के चेयर मैन लाल जी प्रसाद निर्मल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में सबसे बड़ी आबादी दलितों की है, जिनके पास न छत थी न बिजली न गैस सिलेण्डर न शौचालय। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने इन मूल जरूरतों को समझते हुए केन्द्र सरकार में आते ही सबसे पहले इन्ही कामों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को सबसे ज्यादा सम्मान देने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया। उन्होंने कहा कि जब अम्बेडकर जी का लंदन का मकान नीलाम किया जा रहा था जहां बाबा साहब ने पढाई के दौरान समय बिताया। उस समय किसी व्यक्ति ने उसे सहेजने का काम किया तो वह सिर्फ मोदी जी थे। बाबा साहब का नाम लेने वाली मायावती को इस बात की चिन्ता नहीं थी कि अम्बेडकर जी का घर नीलाम हो रहा है।
इस बैठक के दौरान प्रदेश महामंात्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणआचार्य, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सांसद कौशल किशोर, अनुसूजित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन रामशंकर कठेरिया, प्रभुदयाल कठेरिया, शिव तपस्या पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सहप्रभारी ओम प्रकाश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in