Categorized | लखनऊ.

सरकार की प्राथमिकता में है तीर्थस्थलों का विकास- डाॅ. समीर सिंह

Posted on 23 November 2018 by admin

लखनऊ 23 नवम्बर 2018 भरतीय जनता पार्टी ने काशी में देव दीपावली पर आयोजित उत्सव को ऐतिहासिक व अभूतपूर्व बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. समीर सिंह ने कहा कि पुरातनकाल से चली आ रही भारतीय संस्कृति और परम्परा के अनूठे पर्व देव दीपावली पर योगी सरकार द्वारा किये गए आयोजन से काशी न सिर्फ उत्तर प्रदेश या देश बल्कि पूरे विश्व में आकर्षण का केन्द्र बना।
प्रदेश प्रवक्ता डा. समीर सिंह ने आज पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मा. योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में तीर्थ स्थलों का विकास है जिसका प्रभाव अब दिखने लगा है। गढमुक्तेश्वर एवं पूर्व में अयोध्या में किये गए विकास एवं काशी, मथुरा में हो रहे विकास इस बात का प्रमाण है कि धार्मिक क्षेत्रों के विकास से जहां एक तरफ पर्यटन बढ़ा है। उससे रोजगार भी उत्तर प्रदेश में बडे़ पैमाने पर बढा है। वहीं प्रयाग में कुंभ की व्यापक एवं सुव्यवस्थित तैयारी इस ओर इंगित करता है कि कुंभ का आयोजन देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के पटल पर उत्तर प्रदेश में पर्यटन एवं धार्मिक आयोजन को बढाएगा।
श्री सिंह ने कहा कि जहां एक तरफ पर्यटन है वही दूसरी तरफ किसानों के हितों के विषय में भी सरकार रोज नए फैसले ले रही है। धान खरीद में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ रहा है। 1.42 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद और रविवार को भी धान क्रय केन्द्रो का खुलना, गन्ना के उत्पादन में 20 प्रतिशत तथा रकबा में 13 प्रतिशत की वृद्धि और एथेनाल से उत्तर प्रदेश की जनता को सस्ता ईधन उपलब्ध कराने की योजना एक सकारात्मक पहल है। गन्ना मूल्य का भुगतान 30 नवम्बर तक करने की प्रतिबद्धता सरकार की किसानों के प्रति जबावदेही का परिणाम है तथा नए सुगर मिले लगाने की घोषणा योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का हिस्सा है।
श्री सिंह ने कहा कि माननीय मोदी जी की सरकार द्वारा तीन सालों में 400 जिलों में सिटी गैस प्रोजेक्ट की शुरूआत अभूतपूर्व कदम है। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश के जिलों को सम्मिलित करना तथा विभिन्न जिलों में गैस पाइप लाइन की योजना एवं सीएनजी के अन्तर्गत 222 पंपो का निर्माण यह निश्चित ही उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in