Categorized | लखनऊ.

अंतिम संदेश है यह धर्मसभा

Posted on 22 November 2018 by admin

लखनऊ, 22 नवम्बर। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के प्रांत संगठन मंत्री अवध प्रांत भोलेन्द जी ने सम्पूर्ण हिन्दू समाज का आह्वान किया है कि वे 25 नवम्बर 2018 को अयोध्या पहुंचे। इस दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने के लिए अंतिम धर्मसभा हो रही है। इसके बाद धर्मसभा नहीं होगी, मंदिर निर्माण होगा।
विहिप प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि यह धर्मसभा श्रीराम के विरोधियों को, जनेऊ पहन हिन्दू बनकर मान सरोवर की यात्रा करने वालों और रामनामी दुपट्टा ओढ़कर राम मंदिर का विरोध करने वालां को भी अंतिम संदेश है। उन्हांने कहा जिस प्रकार भगवान राम ने सीता को वापस लाने के लिए अंतिम प्रयास के रूप में अंगद को दूत बनाकर भेजा था और महाभारत युद्ध को टालने के लिए पांडवों ने भगवान कृष्ण को भेजा था, उसी प्रकार आज पूरे देश में धर्मसभा हो रही है। इसके बाद धर्मसभा नहीं, मंदिर निर्माण होगा। इस धर्मसभा में हर हिन्दू पहुंचने का प्रयास करे और संदेश दे।
भोलेन्द जी ने यह भी बताया कि 23 नवम्बर को प्रांत के सभी घरों में जनजागरण यात्रा निकलेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in