Categorized | लखनऊ.

नवनियुक्त 20 चिकित्सा अधिकारियों को मिली तैनाती

Posted on 22 November 2018 by admin

लखनऊ: 22 नवम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के अन्तर्गत एलोपैथिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर लोक सेवा आयोग से चयनित 20 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्त करते हुये तैनाती प्रदान कर दी है। इन चिकित्सा अधिकारियों की प्रदेश के बलरामपुर, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, फतेहपुर एवं चित्रकूट जनपदों में तैनाती की गयी है।
यह जानकारी सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वी0हेकाली झिमोमी ने देते हुये बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश निर्गत कर दिये गये हैं। इन चिकित्सा अधिकारियों को 15 दिसम्बर, 2018 तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in