Categorized | लखनऊ.

खादी भवन में स्टालों के आवंटन हेतु आवेदन तिथि 29 नवम्बर तक बढ़ी

Posted on 22 November 2018 by admin

लखनऊ: 22 नवम्बर, 2018
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनिर्मित भवन में खादी एवं ग्रामोद्योग के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं एवं इकाइयों को स्टाल तथा स्थान के आवंटन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवम्बर, 2018 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 21 नवम्बर तक निर्धारित थी। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों को भी स्टाल आवंटित किये जायेंगे।
यह जानकारी प्रमुख सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योग श्री नवनीत सहगल ने दी है। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड 8, तिलक मार्ग, लखनऊ में नवनिर्मित खादी भवन में भू-तल एवं प्रथम तल पर खादी एवं ग्रामोद्योग के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं तथा इकाइयों को स्टाल/स्थान आवंटित किये जायेंगे। स्टाल का किराया जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा निर्धारित सर्किल रेट के अनुसार देय होगा। आवंटन संबंधी नीति, पात्रता, आवंटन की प्रक्रिया तथा किराया निर्धारण आदि के विषय में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट ूूूण्नचाअपइण्हवअण्पद पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in