Categorized | लखनऊ.

श्री आशुतोष टंडन ने इन्दिरा नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Posted on 22 November 2018 by admin

लखनऊः 22 नवम्बर, 2018
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टंडन ने आज इन्दिरा नगर में लगभग 39 लाख रूपये की लागत से 1.2 कि0मी0 की फरीद नगर, चांदन मार्ग से तकरोही बाज़ार तक, दीनदयालपुरम की सड़क निर्माण का कार्य, गाज़ीपुर गाँव में श्री दुर्गा मन्दिर से भाग्य विद्या मन्दिर से होते हुए ट्रांसफार्मर के समीप तक इंटरलाॅकिंग तथा सड़क एवं जल निकासी हेतु नाली के निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर श्री टंडन ने कहा कि आज सड़क निर्माण तथा विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। इसके साथ ही वार्डों में सम्पूर्ण विकास के कार्य कराए जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया यह क्षेत्र किसी भी सड़क एवं पार्क निर्माण से वंचित नहीं रहेगा। इसके लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहें हैं। सरकार विकास कार्य के लिए कटिबद्ध है।
इस अवसर पर पार्षद श्री रामकुमार वर्मा, पार्षद श्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव, श्री संदीप पाठक, पूर्व पार्षद श्री अवधेश मिश्रा, श्री वेद प्रकाश, मनोज प्रजापति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in