Categorized | लखनऊ.

सचिवालय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का 10वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

Posted on 22 November 2018 by admin

पेंशनर्स नीति एवं पेंशन आयोग के गठन पर हुई चर्चा
लखनऊ: दिनांक 22 नवम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश सचिवालय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का 10वां वार्षिक अधिवेशन आज यहां सहकारिता भवन में प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों को सेवानिवृत्ति के बाद भी क्रियाशील रह कर अपना योगदान देने एवं एसोसिएशन का सफल संचालन करने पर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
अधिवेशन में एसोसिएशन की वार्षिक पत्रिका ‘‘पेंशनर्स परिकल्प-2018‘‘ का विमोचन सचिवालय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री महेश गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए व्यवस्था से जुड़े पेंशनर्स को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को उनके सभी देयकों का लाभ उसी दिन मिल सके और किसी भी पेंशनर्स को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अधिवेशन में देश/प्रदेश स्तर पर पेंशनर नीति बनाने एवं पेंशन आयोग के गठन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त एसोसिएशन के सफल संचालन के लिए श्रीमती शशिरानी सक्सेना को पेंशनर्स गौरव, श्री वी0एन0पी0 भटनागर को पेंशनर्स सखा तथा कु0 उर्मिला गुप्ता को पेंशनर्स आभा से तथा एसोसिएशन की वार्षिक पत्रिका पेंशनर्स परिकल्प-2018 सम्पादक श्री शिव शंकर द्विवेदी व सह-सम्पादक श्री सुरेन्द्र विक्रम अस्थाना एवं श्याम सुन्दर अगिन्होत्री को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन की स्थापना के समय के पदाधिकारियों सर्वश्री के0एम0 काजिमी, गंगा प्रसाद सिंह चैहान, सूरज नारायण, अली शेर खां, पी0के0 शर्मा, राधेश्याम ओझा, मो0 नजमूल हसन, कृष्ण कुमार तथा एन0पी0 त्रिपाठी सहित 80 वर्ष से अधिक आयु प्राप्त सचिवालय पेंशनर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री आर0पी0 सिंह व श्री दिवाकर त्रिपाठी एवं शासन के अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in