Categorized | लखनऊ.

समाजवादियों की जीत को देश की आबादी का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश भी देखेगा

Posted on 22 November 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज मध्य प्रदेश के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्यशी के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारी संख्या में उपस्थित जनता का जोश और उत्साह बता रहा है कि परिवर्तन होने वाला है। मध्य प्रदेश में समाजवादियों की जीत को देश की आबादी का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश भी देखेगा। इस चुनाव पर देश की नज़र है। इसके बाद देश का चुनाव शुरू हो जाएगा।
riwa-22-11-f श्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा की बातों में आकर अपनी रोटी जलाई है। उससे पहले 10 साल मध्य प्रदेश में गरीब की रोटी जलती रही। इसलिए इस बार रोटी पलट दो। कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। हमने कांग्रेस के लोगों से कहा लेकिन उन्होंने गठबंधन नहीं किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूछो विदेश से कितना कालाधन आया? कृषि विभाग अपनी रिपोर्ट में कह रहा है कि नोटबंदी से किसान बीज नहीं खरीद पाया। हमारी भोली भाली जनता ने विश्वास कर लिया लेकिन अब इंतजार मत करना। कोई 15 लाख रूपया नहीं मिलने वाला है। हम मध्य प्रदेश में गरीबों को 5 लाख का घर देंगे।
श्री यादव ने कहा कि इस देश में भाजपा राज में 42 हजार बड़े लोग देश छोड़कर चले गए। 12 हजार लोगों ने देश की बैंकों का पैसा गंवा दिया। इनमें 01 हजार कांग्रेस और 01 हजार भाजपा के लोग है। इनमें एक भी समाजवादी नहीं मिलेगा। समाजवादी एक घंटे में किसान का कर्ज माफ कर देंगे। किसान इसलिए बदहाल है कि कांग्रेस के रास्ते पर भाजपा चल रही है। हमने यूपी में बहुत करीब से देखा है कि जो भाजपा है वहीं कांग्रेस है। हमें लगा था कि कांग्रेस का दिल बड़ा है लेकिन उनका दिल भी भाजपा की तरह छोटा है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश के सामने आज लोकतांत्रिक खतरा है जिसे भाजपा कहते हैं। इस चुनाव के बाद देश का चुनाव होना है और प्रधानमंत्री बनने के लिए उत्तर प्रदेश में आना होगा। इस बार समाजवादी लोग मिलकर तय करेंगे कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा?
पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि भाजपा विधवा पेंशन देने की बात कर रही है। हम पेंशन दे रहे थे तो भाजपा ने उसे रोक दिया। हम गरीब माताओं को 2 हजार प्रतिमाह पेंशन देंगे। उत्तर प्रदेश में लैपटाॅप और डेटा बांटने का वादा भाजपा ने किया जो कि अब तब नहीं दिया। अब मध्य प्रदेश में स्कूटी देने को कह रहे हैं। उनसे पूछों पेट्रोल का पैसा कौन देगा? उन्होंने कहा कि परिवर्तन वोट से ही होगा क्योंकि ये सरकार वोट से ही आई है। मतदाता मौके का इंतजार करें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in