Categorized | लखनऊ.

मा. मुख्य मंत्री जी द्वारा दिनांक 22 नवम्बर को नव-नियुक्त 851 गन्ना पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाने वाले कार्यक्रम की मा. गन्ना मंत्री श्री सुरेश राणा द्वारा की गयी समीक्षा

Posted on 21 November 2018 by admin

लखनऊ 21 नवम्बर, 2018
प्रदेश के गन्ना मंत्री श्री सुरेश राणा ने दिनांक 22 नवम्बर को नव-नियुक्त 851 गन्ना पर्यवेक्षकों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किये जाने वाले कार्यक्रम की आज व्यापक समीक्षा की। इस संबंध में गन्ना संस्थान में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रेस प्रतिनिधियों को श्री राणा ने अवगत कराया कि उनके द्वारा उ.प्र. सहकारी चीनी मिल्स संघ लि. की भी समीक्षा की गई और आगामी 15 फरवरी 2019 तक रमाला शुगर मिल संचालित हो जायेगी और जिसमें 27 मेगावाट का कोजन प्लांट भी स्थापित होगा। श्री राणा ने प्रेस प्रतिनिधियों को यह भी अवगत कराया कि मा. मुख्य मंत्री की प्रेरणा एवं कुशल मार्गदर्शन से प्रथम बार सरकारी चीनी मिलों की रिकवरी निजी चीनी मिलों की तुलना में अत्यधिक बढ़ी है, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण बात है।
श्री राणा ने अपने सम्बोधन में जानकारी दी कि पिपराइच स्थित शुगर मिल को अत्याधुनिक बनाया जायेगा, ताकि बेहतर तरीके से एथनाॅल से जूस बनाने का काम प्रारम्भ किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसी सत्र में मुंडेरवा चीनी मिल का भी संचालन किया जायेगा। इन मिलों के संचालन से एक ओर जहां रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे वहीं पर लाखों किसानों को इसका आर्थिक फायदा होगा।
मा. गन्ना मंत्री द्वारा यह भी बताया गया कि कुल 119 चीनी मिलों में से वर्तमान में 90 शुगर मिलें संचालित हैं, जिनमें से निगम की 01, कोआपरेटिव 16 तथा निजी क्षेत्र की 73 चीनी मिलें हैं तथा 25 नवम्बर तक प्रदेश की सभी मिलें संचालित हो जायेंगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in