Categorized | लखनऊ.

बिना किसान को आगे बढ़ाए विकास नहीं किया जा सकता

Posted on 20 November 2018 by admin

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में समाजवादी पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी कथनी और करनी में कभी भी फर्क नहीं रखा है। 2012 में उत्तर प्रदेश में जो घोषणापत्र जारी किया था 2017 में, जब हम चुनाव में गए, 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था। समाजवादी पार्टी का मानना है कि बिना किसान को आगे बढ़ाए विकास नहीं किया जा सकता। अल्पसंख्यक, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के भाइयों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा विकास अधूरा है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमयनंदा, पूर्वमंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री गौरी यादव भी उपस्थित थे।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र अन्य पार्टी के घोषणा पत्रों की तरह नहीं है। हम गोंडवाना पार्टी के साथ मिलकर इसे अमल में लाएंगे। समाजवादी सरकार ने यूपी में जो साढ़े तीन लाख का लोहिया आवास दिया उसे हम मध्य प्रदेश में 5 लाख रूपए में देंगे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसान सबसे ज्यादा दुःखी है। सरकार का झूठा दावा रहा है कि मध्य प्रदेश का किसान खुशहाल है। भाजपा ने किसानों से पूरे देश में किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया। जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां किसान खुदकुशी के सबसे ज्यादा मामले हुए हैं। आंकड़े बताते हंै कि भाजपा की सरकार के साढ़े चार सालों में करीब 40 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। किसान की आय दोगुनी करने का वादा भाजपा धोखा देने के लिए कर रही है। यूपी में गन्ना किसानों को बकाया भुगतान अदा कर देने का झूठ बोला गया।
श्री यादव ने कहा कि यूपी में भाजपा ने लैपटाॅप और डेटा कार्ड देने का वादा संकल्प पत्र में किया था जिसे आज तक नहीं दिया। अब मध्य प्रदेश में स्कूटी देने का वादा किया जा रहा है। ये वादा पहले क्यों नहीं किया जब 15 साल का शासन रहा। यूपी में सबसे ज्यादा स्मार्ट सिटी बननी थी लेकिन एक भी नहीं बनी। मध्य प्रदेश में अभी तक मेट्रो नहीं चली। भाजपा के शासन में मेट्रो नहीं बन सकती है। जब कभी खाली वक्त मिलता है भाजपा के लोग झाड़ू लेकर निकल पड़ते हैं। स्वच्छ भारत का संकल्प लिया लेकिन स्वच्छता का अभियान फ्लाप है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा ने बहुत सपने दिखाए हैं लेकिन सपनों और हकीकत में बहुत फर्क है। हमारा मानना है कि लोगों को सम्पन्न कर दो वे खुद शौचालय बना लेंगे। भाजपा की केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर कई नेशनल हाई-वे बनाए लेकिन पैसा नहीं दिया। समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा बनाए गए एक्सप्रेस-वे को देख इन्हें भी एक्सप्रेस-वे बनाने की याद आई हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतर चुके है अब उस पर तो राफेल भी उतर सकता है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि महाराष्ट्र से आने वाले परिवहन मंत्री ने सिर्फ नागपुर तक एक्सप्रेस-वे का काम शुरू किया यदि उसे इंदौर, भोपाल तक लेकर आते तो मध्य प्रदेश के लोगों को भी फायदा होता। मध्य प्रदेश में जितने प्रोजेक्ट चल रहे हैं कोई पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दो साल हो गए नोटबंदी के उससे क्या फायदा हुआ ये बताए भाजपा। जीएसटी, नोटबंदी का फायदा बताने के बजाए गाय माता की रक्षा की बात की जा रही है। पहले सीबीआई का झगड़ा कांग्रेस लगाती थी आज भाजपा लगाती हैं। आज गाय की बात हो रही है लेकिन दूध उत्पादकों को आप क्या लाभ देने जा रहे है? पोषण आहार के मामले में मध्य प्रदेश बहुत पीछे है। मध्य प्रदेश में कुपोषित, गरीब, गर्भवती महिलाओं के लिए समाजवादी दूध, दही, घी की व्यवस्था देंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पीएम आज कह रहे हैं कि हम ऊंट के दूध की चाकलेट खिलाएंगे हम पूछना चाहते है कि वो चाकलेट यहां पहुंची या नहीं? कांग्रेस के लोगों को धन्यवाद कि उन्होंने समाजवादी पार्टी और बसपा को साथ नहीं लिया। इससे अब हम उनके द्वारा किए गए गलत कामों के बारे में खुल कर बोल पा रहे हैं। अगर समाजवादियों और बसपा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को कांग्रेस साथ ले लेती तो मध्य प्रदेश में 200 सीट जीत जाती। भाजपा जो कहती है वो करती नहीं हैं। भाजपा हर जगह परिवार को बढ़ावा देती हैं।
श्री यादव ने कहा कि जब भाजपा इन सवालो में घिर जाती है कि उन्हें 2 करोड़ नौकरी देनी थी उसका क्या हुआ? आरबीआई, सीबीआई क्या कह रही है तब ये धर्म और जाति के पीछे छुप जाती है। अभी लखनऊ में शानदार मैच हुआ। उस स्टेडियम को हमने भगवान विष्णु जी के नाम पर रखा था। लेकिन भाजपा ने इसे अटल जी के नाम पर रख दिया। ये भगवान के भी नहीं है। सुप्रीमकोर्ट जिस मामले पर विचार कर रहा हैं उस मामले में हम संविधान को मानने वाले टिप्पणी नहीं कर सकते। वहीं लोग कर सकते हैं जो संविधान में विश्वास नहीं करते हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारत की बड़ी कम्पनी एचसीएल और शिवनागर जी ने समाजवादी पार्टी के निवेदन पर लखनऊ में दूसरा सबसे बड़ा आईटी हब शुरू किया। अगर मध्य प्रदेश की जनता मौका देगी तो आईटी सेक्टर के विकास में काम करेंगे। मध्य प्रदेश में पिछली बार हमारे विधायक नहीं थे लेकिन उससे पहले 8 समाजवादी विधायक जीते थे। वोट प्रतिशत भी अच्छा था। इस बार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का भी साथ हैं। इसलिए विश्वास है कि सीट भी बढ़ेंगी और वोट भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in