Categorized | लखनऊ.

भाजपा महिला मोर्चा

Posted on 19 November 2018 by admin

01लखनऊ 19 नवम्बर 2018, बीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर आज भाजपा मुख्यालय के माधव सभागार में भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल ने की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भाजपा नीलिमा कटियार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अलका मिश्रा भी उपस्थित थी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीता बंसल ने बताया कि सभी बहनों से महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके साहस पूर्ण व संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई का जीवन बहुत ही गरिमापूर्ण व प्रेरणादायक था। हम मातृशक्तियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए और जीवन में आने वाले संघषों का बहादुरी से मुकाबला कर उस पर जीत हासिल करनी चाहिए। महिला सशक्तिकरण के दौर में भला युवतियों और महिलाओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई से अधिक बड़ा प्रेरणास्रोत और कौन हो सकता है। जिन्होंने महज 23 साल की आयु में ही अपने राज्य की कमान संभालते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे। रानी लक्ष्मीबाई न सिर्फ एक महान नाम हैं बल्कि वह एक आर्दश है उन सभी महिलाओं के लिए जो खुद को बहादुर मानती है और उनके लिए भी एक आर्दश है जो महिलाएं सोचती है कि वे महिला है और कुछ नहीं कर सकती हैं।
प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि एक नन्ही सी मणिकर्णिका अपने सूझ-बूझ और साहस के बल पर मनु से रानी लक्ष्मी बाई बन गई और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सबके दिलों में ऐसे बस गई कि हम आज भी उन्हें याद करते है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम मातृशक्तियां भी ऐसे कार्य कर सकती है कि हमारा नाम भी देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो सके।
प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई वास्तविक अर्थ में आर्दश वीरांगना थी। वे कभी भी आपत्तियों से नहीं घबराई और साहस के साथ डटकर मुकाबला कर उन पर जीत हासिल की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अर्चना मिश्रा, गोदावरी मिश्रा, कल्पना तिवारी, दिव्या पाण्डेय, कीर्ति शुक्ला, पूजा मिश्रा, अर्पणा सिंह, अलका पटेल, ऊषा मिश्रा, ऊषा किरन, राजेश्वरी, जया शुक्ला, मधुबाला त्रिपाठी, रीना गुप्ता, उमा मिश्रा, रमा शुक्ला, अंजली सिंह, नीलम त्रिवेदी, प्रतिमा सिंह, कविता सिंह, रेखा श्रीवास्तव, प्रीति शर्मा, सरस्वती सिंह, कंचन वर्मा, ऊर्षा मौर्या आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in