Categorized | लखनऊ.

अल्पसंख्यकों हेतु संचालित योजनाओं का लाभ पहँुचाने के लिए सदस्यों के मध्य जनपद आवंटित

Posted on 19 November 2018 by admin

लखनऊः 19 नवम्बर, 2018
अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं तथा केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा उनके लिए संचालित योजनाओं की प्रगति सम्बन्धी जानकारी हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री तनवीर हैदर उस्मानी ने आयोग के सदस्यों के मध्य ज़िलोें का आवंटन कर दिया है।
इस सम्बन्ध में जारी आदेश में सदस्यों से अपेक्षा की गयी है कि ज़िलों में अपने जाने की सूचना एक सप्ताह पूर्व अध्यक्ष को लिखित अथवा दूरभाष द्वारा दी जायेगी तथा भ्रमण सम्बन्धी रिपोर्ट सात दिनों के अन्दर प्रस्तुत की जायेगी।
आदेश के अनुसार सदस्य सरदार परविन्दर सिंह सीतापुर, शाहजहाँपुर, लखीमपुर, पीलीभीत, रायबरेली, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, कौशाम्बी, कन्नौज, मिर्जापुर, अमेठी, सुल्तानपुर, फ़ैज़ाबाद तथा रामपुर, श्री सुरेश चन्द्र जैन, मेरठ, गाज़ियाबाद, शामली, हापुड़, ललितपुर, चित्रकूट, मैनपुरी, बांदा, हमीरपुर, चन्दौली तथा सोनभद्र, श्री सुखदर्शन सिंह बेदी, सहारनपुर, हरदोई, अम्बेडकर नगर, संतकबीर नगर तथा महोबा एवं कंुवर सै0 इक़बाल हैदर द्वारा मुज़फ्फ़रनगर, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, जौनपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोण्डा, बहराइच तथा वाराणसी का कार्य देखा जायेगा।
श्री मनोज कुमार मसीह, कासगंज, मथुरा, एटा, हाथरस, इटावा, गाज़ीपुर एवं फतेहपुर, सुश्री सोफिया अहमद, कानपुर देहात, बाराबंकी, उन्नाव, फ़िरोज़ाबाद, अलीगढ़ फर्रूख़ाबाद, कन्नौज, औरैया, भदोही एवं जलौन, श्री बक़्शीश अहमद, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बलिया एवं महाराजगंज तथा सुश्री रूमाना सिद्दीकी, आज़मगढ़, मऊ, बरेली, बदायूँ, मुरादाबाद, सम्भल, आगरा, अमरोहा, झाँसी, लखनऊ तथा बागपत का कार्य देखेंगी। इसके अलावा आयोग के अध्यक्ष द्वारा कानपुर नगर से सम्बन्धित कार्य देखा जायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in