Categorized | लखनऊ.

हज-2019 के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाकर 12 दिसम्बर की गई

Posted on 19 November 2018 by admin

अब 12 दिसम्बर तक जारी पासपोर्ट मान्य होंगे
आवेदकों की सुविधा के लिए प्रदेश को तीन जोन में
बांट कर उनके मोबाइल नम्बर जारी

हेल्पलाइन नम्बर भी किया गया जारी
लखनऊ: दिनांक 19 नवम्बर, 2018
हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा हज-2019 के आवेदन फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि बढ़ाकर आगामी 12 दिसम्बर कर दी गयी है। साथ ही पासपोर्ट जारी होने की तिथि में भी बदलाव किया गया है। अब आगामी 12 दिसम्बर तक जारी किए गए पासपोर्ट ही मान्य होंगे।
यह जानकारी आज यहां राज्य हज समिति के सचिव श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि जिन इच्छुक हज आवेदकों ने नये पासपोर्ट हेतु आवेदन किये हैं और पासपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हो सके हैं या पासपोर्ट की वैद्यता अथवा अन्य कारणों से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ, बरेली एवं ग़ाज़ियाबाद में उनके प्रकरण लम्बित हैं, उनके लम्बित मामलों को शीघ्र निपटाने हेतु इस कार्यालय द्वारा संबंधित क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारियों को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है कि हज यात्रियों के पासपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर जारी किये जायें।
सचिव ने बताया कि हज यात्रियों की सुविधा के लिए घर-बैठे आवेदन की सुविधा आॅनलाइन/ आॅफलाइन/मोबाइल एप श्भ्।श्र ब्व्डडप्ज्ज्म्म् व्थ् प्छक्प्।श् पर उपलब्ध है। आवेदन उपरान्त प्रपत्र (हार्ड काॅपी) निर्धारित बढ़ी हुई तिथि 12 दिसम्बर, 2018 तक इस कार्यालय को डाक द्वारा भेजनी होगी। हज यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे ¬प्रदेश को तीन ज़ोन में बांट दिया गया है। सभी ज़ोन पर तैनात कर्मियों के पास सी.यू.जी. मोबाइल सुविधा उपलब्ध है। आवेदक अपने ज़ोन से सम्बन्धित जानकारी सीधे उनके मोबाइल नम्बरों से कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन/हेल्प डेस्क भी बनाई गयी है जहाॅं से हज आवेदकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in