Categorized | लखनऊ.

राम मंदिर के लिए राजधानी में संघ कार्यकर्ताओं ने निकाली बाईक रैली

Posted on 18 November 2018 by admin

संघ कार्यकर्ताओं की ‘अयोध्या चलो’ बाईक रैली से भगवामय हुई राजधानी
लखनऊ, 18 नवम्बर । राममंदिर निर्माण को धार देने के लिए अयोध्या में 25 नवम्बर को आयोजित धर्मसभा में लखनऊ से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित के उद्देश्य से रविवार को लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली निकाली। लखनऊ के करीब 40 स्थानों से रैली निकालने के बाद बड़ी बाईक रैली लखनऊ के चार अलग-अलग मार्गों पर निकाली गयी।a
जय श्रीराम का नारा लगते हुए मोटर साईकिल पर ऊं अंकित पताका लगाये सर पर भगवा साफा और गले में भगवा पट्टिका लटकाये कार्यकर्ताओं का जोश हिलोंरें मार रहा था। शहर के सभी मार्गों पर कार्यकर्ताओं की बाईक रैली और जय श्रीराम के नारों से गूंजता शहर भगवामय नजर आ रहा था।
अयोध्या चलो कार्यक्रम के संयोजक देवेश अवस्थी ने बताया कि लखनऊ दक्षिण की मोटर साईकिल रैली आलमबाग अवध चौराहे से प्रारम्भ होकर मवैय्या और चारबाग होते हुए बर्लिग्ंटन के बाद हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क पर समाप्त हुई। जीपीओ पार्क में रैली के समापन के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के विभाग अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि हिन्दुओं की भावनाओं की न्यायालय को परवाह नहीं है। आतंकियों की रिहाई के लिए रात में कोर्ट खुल सकती है लेकिन राम मंदिर न्यायालय के लिए महत्व का विषय नहीं है।

लखनऊ दक्षिण भाग के संघचालक सुभाष अग्रवाल ने कहा कि राम मंदिर हिन्दुओं की आस्था का विषय है। राम मंदिर पर अब विलम्भ नहीं होना चाहिए यह हिन्दू समाज की आकांक्षा है। भाग कार्यवाह श्याम त्रिपाठी ने कहा कि न्यायालय हिन्दुओं के धैर्य की परीक्षा न ले।उन्होंने कहा कि अब राम मंदिर निर्माण को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।
वहीं लखनऊ उत्तर भाग की रैली को संबोधित करते हुए लखनऊ के विभाग प्रचारक अजय नारायण ने कहा कि राम मंदिर निर्माण पर हो रही देरी और कोर्ट की टिप्पणी से हिन्दू समाज में आक्रोश है।

लखनऊ पश्चिम भाग की मोटर साईकिल रैली राजाजीपुरम स्थित पीएमटी ग्राउण्ड से शुरू होकर ईब्लाक टेम्पो स्टैन्ड राजाजीपुरम, पाल तिराहा कैम्पवेल रोड होते हुए दुबग्गा से ठाकुरगंज पहुंचेगी। यहां से चौके होते हुए केजीएमयू, कैसरबाग बस अड्डा से लाटूस रोड होते हुए बांसमन्डी और नाका के बाद ऐशबाग पहुंची। यहां से निकलकर बुलाकी अड्डा राम जानकी मन्दिर पर श्रीराम महाआरती के बाद रैली का समापन हुआ।

लखनऊ उत्तर भाग के महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख सुमित ने बताया कि उत्तर भाग की मोटर साईकिल रैली रामाराम बैंक चौराहा से प्रारम्भ होकर कपूरथला होते हुए रामकृष्ण मठ निरालानगर के बाद डालीगंज पहुंचेगी। यहां से यात्रा त्रिवेणीगंज होते हुए इंजीनियरिंग चौराहे पर समाप्त हुई।
पूरब भाग के महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख स्वर्णिम ने बताया कि लखनऊ पूरब भाग की मोटर साईकिल रैली 1090 चौराहा से प्रारम्भ होकर निशातगंज,महानगर, कपूरथला, डंडहिया, फैजुल्लागंज,मुंशी पुलिया पहुंचेगी। यहां से रैली पालीटेक्निक की ओर रवाना होगी। यहां से कमता चौराहा,चिनहट के बाद बीबीडी चौराहे पर समाप्त हुई।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in