Categorized | लखनऊ.

श्री अनिल राजभर ने की विभागीय समीक्षा

Posted on 29 October 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 29 अक्टूबर, 2018
प्रदेश और समाज के प्रति हमारी जो जिम्मेदारी है, हमें उसका निर्वहन करना चाहिए। विभागीय अधिकारी अपने कार्यों को अच्छे ढंग से करे और विभाग को ऊंचाइयों तक ले जाये। यह बात प्रदेश के होमगाडर््स, सैनिक कल्याण, नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनिल राजभर ने आज यहां अपने सभी विभागों की समीक्षा बैठक करते हुए बापू भवन कार्यालय में कही।
श्री राजभर ने होमगार्डस विभाग की समीक्षा करते हुए कहा जिन जनपदों में भवनों के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं या निर्माण हेतु धनराशि अवमुक्त नहीं हुई, उसे शीघ्र पूर्ण कराया जाये। विभाग में स्वयंसेवकों को शरद मौसम में रात्रि ड्यूटी हेतु गरम जर्सी व कम्बल वितरित कराये जाने के आवश्यक दिशा-निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।
सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने वर्तमान में शहीदों के आश्रितों की पेंशन की स्थिति से मंत्री को अवगत कराया। इसके साथ ही विभाग से सम्बंधित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा करते हुए श्री राजभर ने प्रदेश स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। साथ ही यह भी कहा कि सभी जनपदों में न्याय पंचायत स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम तथा किसानों को बुलाकर सेमिनार आदि के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास करें। इसके साथ ही उन्होंने प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in