Categorized | लखनऊ.

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात करने वालों का लगा तांता

Posted on 29 October 2018 by admin

जिला स्तरीय अधिकारी स्थानीय जनता की समस्याओं का निपटारा करें
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर की जनसुनवाई
लखनऊ: दिनांक 29 अक्टूबर, 2018
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने 07 कालीदास मार्ग आवास पर मौजूद जनसमुदाय की समस्याओं के निराकरण हेतु जन सुनवाई की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु लखनऊ पहुंच रहे है। इसका सीधा अर्थ है कि अधिकारी आम आदमी की समस्याओं के निराकरण में रूचि नहीं ले रहे है। यह अत्यन्त गम्भीर बात है जिस विभाग की अधिक शिकायते आ रही है उन विभागों के तथा जिलों के अधिकारियों को दण्डित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्राथमिकता से लोगों की समस्यायें सुने तथा उनका स्थानीय स्तर पर निराकरण करें। गरीब जनता को समस्याओं के हल हेतु लखनऊ आना पड़े ऐसी स्थिति बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
जन सुनवाई में अधिकांश शिकायत अवैध कब्जा तथा पुलिस प्रशासन की आयी। इसके अलावा इण्डिया मार्का हैण्डपम्प, आवास, पेंशन, भ्रष्टाचार की जांच, सोलर लाइट, दहेज उत्पीड़न, चिकित्सा हेतु आर्थिक मदद, अपहरण, मजदूरी न दिये जाने, सड़क की मरम्मत, शौचालय निर्माण में धांधली तथा नीलगाय से फसल सुरक्षा सम्बन्धी थी।
जनसुनवाई में ग्राम कादीपुर सुल्तानपुर के कमलेश ,मटका रायबरेली की कुसुमलता ,राजेपुर गाजीपुर के अच्छे लाल सुल्तानपुर के राम कुमार प्रजापति, अजयपुर उन्नाव की लता कुमारी, सिरसा मैनपुरी की मुन्नी देवी सहित अनेक लोगों ने अवैध कब्जा हटवाने की अपील की। जब किग्राम बरमौ पीलीभीत के धर्मपाल सिंह ग्राम0 ठट्टा आम्बेडकर नगर की छाया पाठक, द्वारा पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग न देने तथा उत्पीड़न की शिकायत की। इस प्रकार उपमुख्यमंत्री ने लगभग 215 से अधिक लोगों की समस्यायें सुनी तथा निराकरण का ढाढ़स बंधाया।
उप मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में आये विभिन्न जनपदों के लोगों से एक एक कर भेंट की तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण किये जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कई जिलों के जिला मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधीक्षकों से बात की तथा निष्पक्ष कार्यवाही कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये। तथा जिलाधिकारियों को अवैध कब्जों की जांच के लिए राजस्व अधिकारियों को सम्बंधित गॉव में भेजने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के संबंध में की गई कार्यवाही से सभी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in