Categorized | लखनऊ.

भवन निर्माण के प्रयोग में लायी जा रही सामाग्री की जांच कराने के दिए निर्देश -श्री मुकुट बिहारी वर्मा

Posted on 29 October 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 29 अक्टूबर, 2018
प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी ने निर्माणाधीन राजकीय पाॅलिटेक्निक कालेज मकरहा, अतरौलिया आजमगढ़ का स्थलीय निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवन की दीवारों का प्लास्टर टूट कर गिरना व दीवारों में लोना लगा पाया, जिससे प्रतीत होता है कि अधिशाषी अभियन्ता आजमगढ़ श्री जे.पी.एन. सिंह द्वारा निर्माणाधीन भवन में मानक के अनुरूप ईंट व प्लास्टर में मोरंग, बालू, सीमेन्ट आदि की सामाग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, जिस पर सहकारिता मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की है। श्री वर्मा 27 अक्टूबर, 2018 को जनपद आजमगढ़ के भ्रमण पर थे।
श्री वर्मा ने प्रबन्ध निदेशक उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 को निर्देश दिया है कि मकरहा, अतरौलिया आजमगढ़ में निर्माणाधीन राजकीय पाॅलिटेक्निक कालेज भवन की गुणवत्ता को ध्यान रखते हुए तथा भवन निर्माण के प्रयोग में लायी जा रही सामाग्री की यथाशीघ्र टीम गठित कर जांच कराये जाने के दिए निर्देश।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in