Categorized | लखनऊ.

कृषि मंत्री ने कृषि कुम्भ-2018 के सफल आयोजन के लिए दी बधाई

Posted on 29 October 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 29 अक्टूबर, 2018
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि कुम्भ-2018 का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर कुम्भ से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों तथा संबंधित विभागों द्वारा पूरा सहयोग प्रदान करने पर बधाई दी है। उन्होंने प्रदेश भर से आये किसानों को भी बधाई दी है कि उन्होंने यहां कृषि कुम्भ में आकर आयोजन को सफल बनाया तथा कृषि तकनीक एवं कृषि यंत्रों के बारे में एक ही स्थान पर सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त की।
कृषि मंत्री ने आशा व्यक्त की है कि वे कृषि कुम्भ माडल पर आधारित सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों पर लगने वाले मेले में भाग लेकर अपना ज्ञानवर्द्धन कर उससे लाभ उठायेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in