Categorized | लखनऊ.

अवध के लिटिल स्टार-2018 कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त मुख्य अतिथि के रुप में शामिल

Posted on 29 October 2018 by admin

आज के दौर में दूसरों की तारीफ करना बहुत कठिन काम है -हाफिज उस्मान
लखनऊ: दिनांक 29 अक्टूबर, 2018
राय उमानाथ बली कैसरबाग, लखनऊ में सलाम लखनऊ के तत्वावधान में अवध के लिटिल स्टार-2018 के कार्यक्रम के आयोजन में राज्य सूचना आयुक्त श्री हाफिज उस्मान मुख्य अतिथि की हैसियत से शामिल हुए। उन्होंने प्रोग्राम में शामिल होने वाले कलाकारों को बधाई दी और खुशी जाहिर करते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिन्हें किसी कारणवश सफलता नहीं मिल पायी, उन्हें कभी पराजय से निराश नहीं होना चाहिए। यदि हम पुनः आत्मविश्वास के साथ अभ्यास करेंगे तो निश्चय ही हमें सफलता मिलेगी। हमें अपने मकसद के लिए दिन-रात मेहनत करना चाहिए। जो मेहनत और लगन के साथ कोशिश करेंगे, उनको भविष्य में सफलता अवश्य मिलेगी।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के दौर में दूसरों की तारीफ और उसकी सराहना करना सबसे कठिन काम है। चूंकि मौजूदा दौर में नफ़रत और दूसरों को अपने से कमतर दिखाने की कोशिश हो रही है, जिसकी वजह से आपसी झगड़े बढ़ते जा रहे है। अगर हम एक-दूसरे का आदर करेंगे, दूसरों की इज्जत करेंगे, तो हमें खुद भी इज़्ज़त मिलेगी। हम अपने पड़ोसी का ख्याल रखे, पडोसी को कोई परेशानी हो तो उसका हाथ बटायें। यदि हम ऐसा करेंगे तो नतीजे निश्चित ही हमेशा अच्छे होंगे।
कार्यक्रम में 05 से 10 और 11 से 15 वर्ष के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 05 से 10 आयु-वर्ग को जूनियर तथा 11 से 15 आयु-वर्ग प्रतिभागियों को सीनियर गु्रप में विभाजित किया गया। जूनियर वर्ग में शिया, शिखर, दीवांशी तथा सीनियर वर्ग में स्मृति, आनन्दी और फैजान क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने शाॅल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्री शादाब अहमद, सोनम भारती, श्री गुफरान नजीम श्री राजेश जयसवाल श्री राम अचल यादव, श्री ज्ञानेन्द्र वाजपेयी, श्री सगीर अहमद, श्री अब्दुल नईम, डाॅ0 उमंग खन्ना आदि गणमान्य व्यक्ति भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in