Categorized | लखनऊ.

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जहानाबाद-फतेहपुर के भवन निर्माण हेतु 143.58 लाख रुपये स्वीकृत

Posted on 29 October 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 29 अक्टूबर, 2018
प्रदेश सरकार ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जहानाबाद-फतेहपुर के भवन निर्माण के लिए नवीन कार्यदायी संस्था उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद को मूल्यांकित लगात 659.79 लाख रुपये में से 200.00 लाख रुपये की स्वीकृत प्रदान कर दी है।
विभाग द्वारा जारी शासनादेश में कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है कि कार्य को स्वीकृत लागत में निर्धारित समय में पूरा करें ताकि टाईम/कास्ट ओवर रन न होने पाएं। निदेशालय द्वारा कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। निदेशालय द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि प्रश्नगत धनराशि जिस कार्य/मद में स्वीकृति की जा रही है, उसका व्यय प्रत्येक दशा मे ंउसी कार्य/मद में किया जाए। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है कि कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त कर लें तथा मानचित्रों को आवश्यकतानुरुप स्थानीय विकास प्राधिकरण/सक्षम लोकल अथारिटी से स्वीकृति करा लिया जाए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in