Categorized | लखनऊ.

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय आजीविका मिशन में 27616 स्वयं सहायता समूहों का गठन

Posted on 29 October 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 29 अक्टूबर, 2018
प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में 27616 नये स्वयं सहायता समूहों का गठन करते हुए 15695 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि उपलब्ध कराई गई। पिछले वित्तीय वर्ष 49372 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया था और 18152 स्वयं सहायता समूहों को निवेश निधि उपलब्ध कराई गई।
प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री अनुराग श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण अंचलों की महिलाओं की आमदनी बढ़ाने तथा उनके उत्पादों को उचित बाजार दिलाने के लिए विभिन्न रणनीति अपनाई जा रही है, जिससे छोटे-छोटे व्यवसायों को पनपने का मौका भी मिल रहा है और स्वरोजगार के अवसर भी स्थानीय स्तर पर पैदा हो रहे हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in