Categorized | लखनऊ.

नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला/शहर अध्यक्षों की घोषणा की

Posted on 29 October 2018 by admin

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चैधरी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता देव जी, सांसद के अनुमोदनोपरान्त उ0प्र0 महिला कांग्रेस मध्य जोन की नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला/शहर अध्यक्षों की घोषणा की है।
श्रीमती चैधरी ने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन के उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी प्रशासन का दायित्व श्रीमती सुशीला शर्मा को सौंपा गया है इसी के साथ श्रीमती अंजुम खान, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सुश्री शालिनी सिंह को महासचिव/सोशल मीडिया इंचार्ज, श्रीमती शीला मिश्रा को महासचिव/संगठन, श्रीमती गीता श्रीवास्तव को महासचिव, श्रीमती मीना रावत एवं श्रीमती सना मुही को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सुश्री शिवानी राजपूत को प्रदेश समन्वयक(प्रियदर्शनी) का दायित्व सौंपा है।
इसी प्रकार श्रीमती शबनम वारिश को बाराबंकी, श्रीमती किरन पाण्डेय को उन्नाव, श्रीमती सुनीता देवी को हरदोई, श्रीमती सरोज चैबे को अम्बेडकरनगर, श्रीमती शांति देवी को संतकबीरनगर, श्रीमती खैरूलनिशा को बहराइच, श्रीमती अर्चना तिवारी को जनपद फैजाबाद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है तथा श्रीमती मनु देवी को बहराइच का शहर अध्यक्ष मनोनीत किया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in