Categorized | लखनऊ.

सौभाग्य योजना में गरीबों को मुफ्त विद्युत कनेक्षन देनें हेतु कल लगेंगे पूरे प्रदेष में मेगा कैम्प

Posted on 26 October 2018 by admin

लखनऊ, 26 अक्टूबर 2018। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत कल 27 अक्टूबर को पूरे प्रदेष में मेगा कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुये प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उ0प्र0 पावर कारपोरेषन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया है कि मेगा कैम्पों के आयोजन हेतु प्रदेष के सभी डिस्कॉमों के निदेषकों एवं मुख्य अभियन्ताओं को विस्तृत निर्देष दिये गये है।
निर्देष में कहा गया है कि षिविर में ग्राम एवं इसके आस-पास के इलाकों के प्रत्येक अविद्युतीकृत घर से सम्पर्क कर उनको सौभाग्य योजना की जानकारी दी जाये। विद्युत संयोजन के लाभों से परिचित कराया जाये एवं विद्युत संयोजन ना लेने पर होने वाले नुकसान के साथ-साथ विद्युत चोरी की दषा में पकड़े जाने पर होने वाली कार्यवाही से भी अवगत कराया जाये, साथ ही साथ यह भी अवगत कराया जाये कि सौभाग्य योजना की समाप्ति के पष्चात सषुल्क जमानत राषि के साथ ही संयोजन निर्गत किया जायेगा।
षिविर के आयोजन से पूर्व इच्छुक उपभोक्ताओं से फार्म एकत्रित कर लिये जाये जिससे षिविर वाले दिन सभी इच्छुक उपभोक्ताओं को संयोजन दे दियें जायें। षिविरों का विवरण, कैम्प मानीटरिंग टूल पर भी अपलोड किया जाये।
निर्देष में कहा गया है कि षिविरों में निर्गत किये गये संयोजनों का लेजरीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा षिविर के आयोजन के अधिकतम तीन दिन में पूर्ण कर लिया जाये। ग्राम में सभी आवष्यक सामग्री यथा बीपीएल किट, मीटर, केबिल, सीलिंग सर्टिफिकेट आदि की व्यवस्था रहेगी जिससे षिविर के दिन ही उपभोक्ताओं को तत्काल संयोजन दिये जा सकें। षिविरों के आयोजन में जिला प्रषासन का भी पूर्ण सहयोग लिया जाये।
प्रमुख सचिव ने निर्देषित किया है कि षिविरों में आने वाले व्यक्तियों की पूरी मदद की जाये उनको कोई परेषानी न हो इसका विषेश ध्यान रखा जाये। उन्होंने जनता का आहवान किया है कि इस कैम्प का लाभ उठाकर अपने घर को दीपावली में रौषन करें जिससे उनके परिवार का बेहतर भविश्य बन सके और खुषहाली आये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in