Categorized | लखनऊ.

किसानों को धोखा दिया है वहीं नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया हैं

Posted on 26 October 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सŸाारूढ़ भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और तोड़ने का काम कर रही है। देश की एक-एक संस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। केन्द्र की सरकारों ने सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया है और विपक्ष को डराने-धमकाने का काम किया हैं। बैंकिंग सिस्टम चैपट हो गया है। राफेल डील पर सफाई होनी चाहिए। भाजपा कहती है कि उसका दामन साफ है तो सफेदी पर ही छींटें ज्यादा दिखती हैं।
श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय के डाॅ0 लोहिया सभागार में एकत्र छात्र-युवा प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देशवासियों को गुमराह और निराश किया हैं। जहां किसानों को धोखा दिया है वहीं नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया हैं। गन्ना किसानों का अभी भी 08 हजार करोड़ रूपये बकाया है। आलू किसानों का कोई पुरसाहाल नहीं है। मुख्यमंत्री जी कई लाख हेक्टेयर जमींन पर पानी पहुंचाने का दावा करते हैं पर यह नहीं बताते कि वह जमींन कहां है? किसानों का कर्ज कितना माफ किया है? नौजवानों को रोजगार कहां मिला? इसका ब्यौरा सरकार को देना चाहिए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2014 और 2017 के चुनावों में भाजपा नेताओं ने जो वादे किए उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा नेताओं का संकल्प है कि एक भी काम जनहित में नहीं होना चाहिए। कृषि कुंभ के नाम पर किसानों के साथ विश्वासघात किया गया। अर्धकुंभ को कुंभ बना दिया। भाजपा के पास झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं है। किसान सो नहीं पा रहा है। साढ़े चार साल में 40 हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। जो निवेशक आए थे, वे कहां गए? किसानों की आय दुगनी होती तो व्यापारी को भी लाभ होता।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा इजरायल की नई तकनीक लाने की बात करती है। कन्नौज में परफ्यूम पार्क का नाम बदल दिया। एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडियां एवं नए विश्वविद्यालय, मेडिकल कालेज बनने थे भाजपा सरकार ने उन पर रोक लगा दी। न कोई सड़क बनाई, जो सड़के समाजवादी सरकार में बनी थी उनमें भी गड्ढे कर दिए। भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के चलते दो हजार लोगों के पास ही देश की सारी दौलत सिमट गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जातिवाद और साम्प्रदायिकता की नफरत से समाज का सद्भाव बिगाड़ा जा रहा है। भाजपा ने बुनियादी मुद्दों गरीबी, भूख, बीमारी, भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की। लेकिन अब नई पीढ़ी जो पहला वोट डालेगी उसे समाजवादी पार्टी पर ही भरोसा है। युवा पीढ़ी का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। नौजवान संघर्ष और मेहनत के बल पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत गुमराह कर लिया। उसका जनता को अब असली चेहरा दिखने लगा है। बदलते समय में समाजवादी विचारधारा और उसके सिद्धांत ही राजनीति में देश को आगे ले जाएंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in