Categorized | लखनऊ.

कृषि कुम्भः कल 27 अक्टूबर को फ़सल अवशेष प्रबन्धन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Posted on 26 October 2018 by admin

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि
लखनऊः 26 अक्टूबर, 2018
भारतीय गन्ना अनुसन्धान संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय कृषि कुम्भ में कल 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11ः00 बजे फसल अवशेष प्रबन्धन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन (कुम्भ उद्घाटन पण्डाल में) किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती कृष्णा राज, कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार होंगी। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, अधिकारी एवं प्रदेश के कृषि मंत्री, सूर्य प्रताप शाही एवं अन्य वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। कार्यशाला में फसल अवशेष प्रबन्धन पर प्रदेश के किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की जाएगी।
कार्यशाला में 9 तकनीकी सत्रों का भी आयोजन कल किया जायेगा इन सत्रों में ट्रेड पालिसी एण्ड एक्सपोर्ट प्रमोशन, मार्केटिंग एण्ड एग्री लाजिस्टिक फार प्रमोशन आफ एग्री बिजनेस, साइंस एण्ड टेक्नालाजी, आई0सी0टी0 एवं स्टार्टअप इन एग्रीकल्चर ,स्ट्रेटजीस फार प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर इन बुन्देलखण्ड, प्रमोशन आफ हार्टीकल्चर विद स्पेशल फोकस आन इस्टर्न यू0पी0 फाॅर डबलिंग फार्मर्स इनकम, प्रोडक्शन आफ लाइव स्टाक एण्ड डेयरी, पोल्ट्री एण्ड फिशरीज एज इंजनस आफ ग्रोथ, जलवायु परिवर्तन एवं कृषि में उसका प्रभाव, कैपिटल इन्वेस्टमेन्ट एण्ड इन्सटीट्यूशनल क्रेडिट फार फार्मर्स तथा प्रक्योरमेन्ट आफ एग्रीकल्चर प्रोडयूस स्टोरेज एण्ड पब्लिक डिस्टीªब्यूशन सिस्टम शामिल हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in