Categorized | लखनऊ.

अवध शिल्प ग्राम में कल से चार दिवसीय ओ0डी0ओ0पी0 प्रदर्शनी का अयोजन

Posted on 25 October 2018 by admin

प्रदर्शनी में चिकनकारी, जरी, जरदोजी के 80 स्टाल लगेंगे

विभिन्न जनपदों के 150 कारीगर करेंगे अपने उत्पादों का प्रदर्शन
लखनऊ: दिनांक 25 अक्टूबर, 2018
आगामी 26 से 29 अक्टूबर तक यहां अवध शिल्प ग्राम में ‘एक जनपद एक उत्पाद‘ (ओ0डी0ओ0पी0) योजना के तहत चार दिवसीय प्रदर्शनी का अयोजन किया जायेगा। इस प्रदर्शनी में ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों के प्रदर्शन के साथ ही उनकी बिक्री तथा लाइव डेमो सहित इस पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई जायेगी। इसके अलावा ऋण वितरण मेगा कैम्प लगाकर लोगों को ऋण दिया जायेगा। साथ ही कारीगरों के उत्पादों की उचित मार्केटिंग हेतु बायर सेलर मीट भी कराई जायेगी।
यह जानकारी प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में चिकनकारी, जरी, जरदोजी के 80 स्टाल लगाये जायेंगे। विभिन्न जनपदों के लगभग 150 कारीगर इस अवसर पर अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से लखनऊ, उन्नाव, चन्दौली, ललितपुर, कासगंज, बरेली, एवं बदायंूं के चिकनकारी, जरी, जरदोजी कारीगर शामिल होंगे। इस दौरान उनके उत्पादों का लाइव डेमो भी कराया जायेगा, ताकि लोग इन उत्पादों को बनते हुए देखें और इनकी ओर आकर्षित हो सकें।
श्री पचैरी ने बताया कि 28 अक्टूबर को बायर-सेलर मीट का अयोजन किया जायेगा। इसमें भारी संख्या में व्यापारियों के शामिल होने की सम्भावना है। इसके अलावा इसी दिन विभिन्न विषयों पर आधारित टेक्निकल सेशन्स का भी अयोजन किया जायेगा। इसमें चिकनकारी, जरी, जरदोजी से जुड़े लोगों को व्यापार बढ़ाने के नये तौर-तरीकों से परिचित कराया जायेगा। साथ ही उत्पादों की आनलाइन बिक्री पर विशेष बल दिया जायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in