Categorized | लखनऊ.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को पूरे विश्व ने स्वीकार किया - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 25 October 2018 by admin

मोदी जी को सियोल शांति पुरूस्कार के लिए बधाई

लखनऊ 25 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक आर्थिक वृद्धि में योगदान देने के लिए सियोल शांति पुरूस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व को पूरी दुनिया में स्वीकार्यता मिल रही है। मोदी जी का सम्मान देश के सवा सौ करोड़ भारतीयों को गौरवान्वित करता है। मोदी जी को भ्रष्टाचार समाप्त करने, सामाजिक एकीकरण को मजबूती देकर आर्थिक वृद्धि और लोकतंत्र के विकास को आगे बढ़ाने और भारतीयों के विकास के लिए अथक प्रयास करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि पुरूस्कार समिति द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी निर्णयों और विमुद्रीकरण के माध्यम से साफ-सुथरा वातावरण बनाने की दिशा में आगे बढ़ने पर मोदी सरकार की प्रशंसा की गई है। जहां एक ओर अमीर-गरीब के बीच खाई पाटने के लिए मोदीनाॅमिक्स की तारीफ हुई है तो दूसरी और क्षेत्रीय और विश्वशांति के लिए किये गये प्रयासों के लिए मोदी डाॅक्ट्रिन और एक्ट ईस्ट नीति को भी विश्व ने सराहा है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय ने कहा कि हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में हमारे पास ऐसा करिश्माई व्यक्तित्व है जो पूरे विश्व का मार्गदर्शन करने की क्षमता रखता है और जिसके कार्याे से देश की गौरव गरिमा में वृद्धि हुई है। सवा सौ करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ाने के लिए मोदी जी को धन्यवाद और बधाई।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in