Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने जनपदवार सर्वेक्षण में पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था/किसान पेंशन तथा दिव्यांगजन पेंशन के तहत पाये गये पात्र एवं छूटे हुए/वंचित लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किये जाने की घोषणा की

Posted on 23 October 2018 by admin

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से इन पेंशन योजनाआंे के
तहत 14 लाख 21 हजार 539 नये लाभार्थी लाभान्वित होंगे

लखनऊ: 23 अक्टूबर, 2018

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपदवार सर्वेक्षण में पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था/किसान पेंशन तथा दिव्यांगजन पेंशन के तहत पाये गये पात्र एवं छूटे हुए/वंचित लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किये जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों और बेसहारा लोगों के हित में कार्य कर रही है।
उल्लेखनीय है कि जनपदों के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जी को यह जानकारी मिली थी कि इन योजनाओं के तहत काफी संख्या में पात्र लोग लाभान्वित होने से वंचित रह गये हैं। जिसके क्रम में मुख्यमंत्री जी ने ग्राम सभा की बैठक के दौरान ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका सत्यापन करने के उपरान्त लाभान्वित करने के निर्देश दिए थे।
जनपदवार सर्वेक्षण में 3 लाख 96 हजार 269 निराश्रित महिलाओं को चिन्हित किया गया है, जिन्हें निराश्रित पेंशन से लाभान्वित किया जाएगा। इसी प्रकार वृद्धावस्था/किसान पेंशन के तहत 09 लाख 4 हजार 609 को चिन्हित किया गया है, जिन्हें वृद्धावस्था/किसान पेंशन से लाभान्वित किया जाएगा। दिव्यांगजन पेंशन के तहत 01 लाख 20 हजार 661 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें दिव्यांगजन पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
इन सभी पेंशन योजनाओं के तहत चिन्हित 14 लाख 21 हजार 539 नये लाभार्थियों के फाॅर्म भरवाकर उनका सत्यापन करने के उपरान्त पात्र पाये गये सभी व्यक्तियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in