Categorized | आगरा

संस्कार भारती लगाएगी दीपावली आनंद मेला

Posted on 22 October 2018 by admin

शंख प्रतियोगिता होगी मुख्य आकर्षण

आगरा : संस्कार भारती आगरा पश्चिम के तत्वाधान में जयपुर हाउस स्थित श्री राम पार्क में दीपावली आनंद मेला का आयोजन 28 अक्टूबर को किया जाएगा जिसके आमंत्रण पत्र का विमोचन सोमवार को मदिया कटरा स्थित वैभव पैलेस में किया गया । आमंत्रण पत्र की विमोचन वरिष्ठ समाजसेवी ब्रजमोहन बंसल, कृष्ण कुमार सर्राफ, सुशील कपूर, प्रेमचंद अग्रवाल, सुभाष बोहरा ने किया । आनंद दिवाली मेला का आयोजन प्रतिवर्ष दिवाली के अवसर किया जाता है ।

प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्रीय महिलाओं द्वारा 16 राज्यों की नृत्य प्रस्तुति एवं शंख बजाओ प्रतियोगिता मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी । मेले का समापन श्रीरामचंद्र जी के राज्य अभिषेक द्वारा किया जाएगा । संस्कार भारती के मीडिया प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि मेले में परिवार के लिए विभिन्न प्रकार की दिवाली खरीददारी के लिए स्टॉल व कठपुतली के खेल व्यवस्था की जा रही है । वही दीपावली पर हर घर मिट्टी के दीयो से रोशन हो उसके लिए कुम्हारो द्वारा मिट्टी के दियो की भी दुकान मेले में लगाई जा रही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नरेश जिंदल, ओएस गर्ग, सुरेश चंद्र अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, प्रदीप सिंघल, अनुज अग्रवाल, अमित बंसल, नवीन गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in