Categorized | लखनऊ.

अमित भाई शाह के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा

Posted on 22 October 2018 by admin

लखनऊ 21 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्ीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री अमित भाई शाह जी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बधाई गीत गाये। भाजपा महिला मोर्चा नेता श्रीमती नीलम तिवारी द्वारा जी.पी.ओ स्थित गाॅधी प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में राजधानी नगर सहकारी बैंक के चेयरमैन मान सिंह ने केक काटकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की और कार्यकर्ताओं ने बधाई गीत भी गाये।
राजधानी नगर सहकारी बैंक के चेयरमैन मान सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति में भाजपा के चाणक्य बनकर उभरे श्री अमित भाई शाह जी का जन्मदिन बडें धूमधाम से मनाया जा रहा है। हम सब उनकी लम्बी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है। संगठनात्मक क्षमताओं और कुशल राजनीतिक समझ के लिए माने जाने वाले श्री अमित भाई शाह जी परदे के पीछे रहकर प्रभावशाली राजनैतिक इतिहास रचा है। भाजपा नेता नीलम तिवारी ने श्री अमित भाई शाह जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहकर उन्होनें पिछले 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 80 में से 73 सीटें जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया और राष्ट्ीय अध्यक्ष के रूप में विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में 2 तिहाई सीटें जीताकर पुनः इतिहास रचा उनके नेतृत्व में संगठन विजयीश्री की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में भाजपा नेता अवधेश गुप्ता छोटू, ममता श्रीवास्तव, समीर नकवी(सफदर), सरिता शुक्ला, हेमलता गुप्ता, स्नेहलता श्रीवास्तव, मीना प्रजापति, राकेश कुमार तिवारी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नईम, विनोद कुमार कल्लू, ओम अवस्थी, धनानन्द आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्ीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीद्र्यायु होने की कामना की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in