Categorized | लखनऊ.

अमर शहीद अशफाक उल्ला खाँ की जयन्ती

Posted on 22 October 2018 by admin

अमर शहीद अशफाक उल्ला खाँ की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरूआत अमर शहीद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 उमाशंकर पाण्डेय ने बताया कि इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर ने अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हसरत नाम से लिखे हुए उनके तराने ‘‘जमीं दुश्मन जमां दुश्मन जो अपने थे पराये हैं, सुनोगे दास्तां क्या तुम मेरे हाले परेशां की’’ को याद करते हुए कहा कि अमर शहीद अशफाक उल्ला खां ने आजादी की लड़ाई मंे न सिर्फ अपना सब कुछ देश की बलि बेदी पर न्यौछावर कर दिया बल्कि आज करोड़ों भारतीय नौजवानेां के प्रेरणा व देश भक्ति के प्रकाश पुंज बने हुए हैं। पं0 राम प्रसाद बिस्मिल व अशफाक उल्ला खां की दोस्ती हिन्दू-मुस्लिम एकता और इस एकता में भारतीय चेतना की गंगा-जमुनी तहजीब को प्रदर्शित करती है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री विनोद मिश्रा, श्री शिव पाण्डेय, श्री अरशी रजा, श्री विजय सक्सेना, श्री शैलेन्द्र तिवारी, मोहम्मद नासिर सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in