Categorized | लखनऊ.

आजाद हिन्द फौज का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान

Posted on 21 October 2018 by admin

लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी विचार-विभाग द्वारा आजाद हिन्द के सर्वोच्च कमाण्डर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा 21 अक्टूबर को स्थापित आजाद हिन्द अस्थाई सरकार के 75वां वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज शहीद स्मारक-लखनऊ पर ‘‘आजाद हिन्द फौज का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान’’ विषयक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विचार विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन श्री सम्पूर्णानन्द ने किया।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी विचार विभाग के महामंत्री एवं प्रवक्ता स्वतंत्र शुक्ला ने बताया कि संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री नईम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर दिया और आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। उनकी सबसे बड़ी खूबसूरती थी कि उन्होने समाज के सभी वर्ग के लोगों को जोड़कर आजाद हिन्द फौज को गठित किया और वह पं0 नेहरू, महात्मा गांधी का इतना सम्मान करते थे कि उनके नाम से अपनी सेना के अन्दर ब्रिगेड भी बनायी थी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने ही सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी को राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित किया था परन्तु दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्तमान समय की भाजपा सरकार शहीदों की बात तो बहुत करती है लेकिन हकीकत यह है कि यहीं शहीद स्मारक पर शहीद भगत सिंह जी के साथ सुखदेव एवं राजगुरू की मूर्ति आज तक स्थापित नहीं की गयी है यह भारत के वीर सपूतों का अपमान है। हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द यहां पर शहीद भगत सिंह के साथ सुखदेव एवं राजगुरू की मूर्ति स्थापित की जाय यदि जल्द स्थापना नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आन्दोलन करेगी।
इस मौके पर विचार विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन श्री सम्पूर्णानन्द ने कहा कि यह वह स्थान है कि जहां ब्रितानिया हुकूमत में आम भारतीयों के आने पर प्रतिबन्ध था आजादी की लड़ाई में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने इसी प्रतिबन्ध के विरूद्ध न सिर्फ आवाज उठायी बल्कि एक ऐसी फौज का निर्माण किया जिसने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये और आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए श्री नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि देश के अन्दर दो विचारधाराएं चल रही हैं एक गांधी जी की विचारधारा है जिस पर चलते हुए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आजादी की लड़ाई को मजबूत किया और दूसरी विचारधारा बांटने वाले आरएसएस, मुस्लिम लीग की है जिन्होने उन्माद फैलाकर भीड़तन्त्र की राजनीति की जिससे देश का लोकतन्त्र कमजोर होता है।
श्री शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री श्री शिव पाण्डेय, श्री अमीर हैदर, डा0 विनोद चन्द्रा, श्री अशोक सिंह, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री प्रदीप सिंह, श्रीमती रफत फातिमा, श्री अनीस अंसारी ने भी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
श्री शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री गंगा सिंह एड0, श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह, श्री छोटेलाल चैरसिया, श्री रमेश मिश्रा, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री विवेक बाजपेयी, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, श्री विजय बहादुर सिंह, श्रीगोपाल कृष्ण पाण्डेय, श्री रोहित अवस्थी, श्री मनोज तिवारी, श्री नितिन शर्मा, श्री रवीन्द्र सिंह, श्री चन्द्रशेखर मिश्रा, अयूब सिद्दीकी, श्री सुरजीत सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in