Categorized | लखनऊ.

क्षेत्रीय स्तर पर बैठकें की जाएगी

Posted on 22 October 2018 by admin

लखनऊ 22 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठनात्मक अभियानों की सफलता हेतु योजना रचना के लिए क्षेत्रीय स्तर पर बैठकें की जाएगी। अभियानों की सफलता के लिए ब्रज क्षेत्र की बैठक आगरा में होगी। जिसमें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेन्द्र सिंह और पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह उपस्थित रहेंगें। 23 अक्टूबर को ही गोरखपुर व अवध क्षेत्र में भी अभियानो की बैठक होगी। अवध क्षेत्र की बैठक में प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पशुपति शंकर बाजपेयी मौजूद रहेगें। जबकि गोरखपुर क्षेत्र की बैठक में प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्या और युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह सम्मिलित होगंे।
काशी क्षेत्र की बैठक 25 अक्टूबर को वाराणसी में होगी जिसमें प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला व प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्या समलित होगें जबकि 25 अक्टूबर को ही गाजियाबाद में होने वाली पश्चिम क्षेत्र की बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेन्द्र सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी सम्मिलित होगें।
कानपुर में 26 अक्टूबर हो होने वाली बैठक में प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेेश्वर सिंह सम्मिलित होगें।
क्षेत्रीय स्तर पर होने वाली बैठकों में प्रत्येक जिले के पांच अभियान प्रमुख सम्मिलित होगें जिसमें आगामी अभियानों बाईक रैली, पद यात्रा एवं कमल विकास ज्योति महाअभियान की कार्य योजना पर भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in