Categorized | लखनऊ.

भाजपा द्वारा लगातार अपमानित करने से लोधी समाज आहत, छोड़ेगा भाजपा का साथ

Posted on 20 October 2018 by admin

लोधी बाहुल गाँव में ना घुसे भाजपा नेता एसे पोस्टर प्रत्येक गाँव में लगाएगी लोधी महासभा
आगरा। अखिल भारतीय लोधी महासभा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा आगरा की ज़िला कार्यकारनी में लोधी समाज की अनदेखी का आरोप लगाया।
महासभा के ज़िलाअध्यक्ष गुलाब सिंह लोधी ने कहा कि लोधी समाज जो अपना शत्प्रतिशत वोट भाजपा को देता है। उस लोधी समाज की अनदेखी भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार की जा रही है।भाजपा युवा मोर्चा आगरा की जारी हुई सूची में भी एक जाति विशेष के सात पधाधिकारी बना दिए।जबकि लोधी समाज के युवाओं को पद के नाम पर झुनझुना थमा दिया।उन्होंने कहा कि उन्हें किसी जाति के अधिक पदाधिकारी बनने से समस्या नही है किंतु जो समाज अपना सबकुछ जिस पार्टी को देता है उस पार्टी ने उस समाज के युवाओं को छलने का काम किया है।लोधी समाज को आगरा में ना संगठन में कोई प्रमुख ज़िम्मेदारी दी जा रही है ना सरकार में। भाजपा प्रत्यक्ष रूप से आगरा में लोधी समाज का अपमान लगातार कर रही है। लोधी समाज अपने अपमान का बदला आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का बहिस्कार कर लेगा।बहुत जल्द लोधी समाज की महापंचायत सूरसदन में कर भाजपा के ख़िलाफ़ बिगुल फूँकने का काम अखिल भारतीय लोधी महासभा करेगी।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोधी समाज के सम्मान व स्वाभिमान से लगातार खिलवाड़ कर लोधी समाज को बेज्जत करने का कार्य भाजपा आगरा के मुखिया के इशारे पर कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेत्रत्व अपने उक्त पधाधिकारी पर लगाम लगाने का कार्य करे अन्यथा गाँव गाँव घर घर जाकर भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट ना देने की अपील करेगी।
प्रदेश महामंत्री युवा महासभा हरिओम लोधी ने कहा कि भाजपा को लोधी समाज का जितना अपमान करना था उतना कर लिया। आगामी लोकसभा चुनाव में लोधी समाज का युवा अपने अपमान का हिसाब बराबर भाजपा से कर लेगा।उन्होंने कहा कि जल्द ही लोधी समाज के प्रत्येक गाँव में महासभा के पधाधिकारी जाकर बैठक करेंगे ओर भाजपा को वोट ना देने की अपील के साथ हर गाँव में भाजपा नेताओं के आगमन की रोक के पोस्टर भी लगवाएगी।
प्रमुख रूप से साहब सिंह लोधी, अमर सिंह राजपूत, रूप सिंह, गजेंद्र लोधी, रमेश लोधी, पूरन सिंह, चंदू राजपूत, बाबूराम लोधी,धनिराम राजपूत,घनश्याम लोधी, बच्चू सिंह लोधी, लखन राजपूत, पतिराम लोधी, डॉ अतर सिंह , पूरन लोधी, अमित राजपूत, प्रेमचन्द लोधी,मालती राजपूत, अजय लोधी, पंकज राजपूत, रोशन सिंह, दीपक लोधी, मूलचंद लोधी, कोमल सिंह लोधी, देशराज लोधी, कमलेश राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in