Categorized | Latest news, लखनऊ.

राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने विधान भवन में पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Posted on 20 October 2018 by admin

मुख्यमंत्री ने लखनऊ हवाई अड्डे पर श्री तिवारी
के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

लखनऊ: 20 अक्टूबर, 2018

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा जी ने आज यहां विधान भवन में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।092
इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्रिगण, सांसद डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इससे पूर्व, श्री तिवारी जी का पार्थिव शरीर नई दिल्ली से लखनऊ लाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा जी से अनुरोध किया था कि वे दिल्ली जाकेर श्री नारायण दत्त तिवारी जी के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ लखनऊ लाएं। _5
लखनऊ हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री जी ने स्व0 श्री नारायण दत्त तिवारी जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात श्री तिवारी जी का पार्थिव शरीर विधान भवन में अन्तिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु रखा गया।
इसके पश्चात, श्री तिवारी जी का पार्थिव शरीर पंतनगर, उत्तराखण्ड के लिए ले जाया गया, जहां उनका अन्तिम दर्शन तथा श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकेगी। 21 अक्टूबर, 2018 को अन्त्येष्टि क्रिया सम्पन्न होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in