Categorized | लखनऊ.

12 नवम्बर से होगी लखनऊ में ‘‘आॅल इण्डिया जू डायरेक्टर्स कान्फ्रेन्स’’ -श्री आर.के. सिंह

Posted on 18 October 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 18 अक्टूबर, 2018
उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं उद्यान मंत्री श्री दारा सिंह चैहान के नेतृत्व में 12 नवम्बर, 2018 से 15 नवम्बर, 2018 तक लखनऊ में 04 दिवसीय ‘‘आॅल इण्डिया जू डायरेक्टर्स कान्फ्रेन्स’’ कराने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी निदेशक नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान श्री आर.के. सिंह ने आज यहां देते हुए बताया कि उन्हें यह सूचना श्री डी0एन0 सिंह, सदस्य सचिव, केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली ने दी।
श्री सिंह ने बताया कि यह कान्फ्रेन्स नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ द्वारा आयोजित करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आॅल इण्डिया जू डायरेक्टर्स कान्फ्रेन्स प्रथम बार आयोजित की जा रही है, जिसमें देष के प्रमुख चिड़ियाघरों के निदेषकांे द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। साथ ही चिड़ियाघरों में उत्पन्न समस्याआंे, उनके समाधान तथा अन्य प्राणि उद्यानों में नई तकनीक एवं नये कार्यों पर चर्चा व उनका प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। इस कान्फ्रेन्स में 02 अन्तर्राश्ट्रीय एवं 08 राश्ट्रीय स्तर के रिसोर्स पर्सन भी प्रतिभाग कर रहे हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in