Categorized | Latest news

बी0टी0सी0 की निरस्त परीक्षाएं 01 से 03 नवम्बर, 2018 के मध्य पुनः आयोजित होंगी

Posted on 12 October 2018 by admin

4 नवम्बर, 2018 को निर्धारित टी0ई0टी0 की पात्रता परीक्षा अब 18 नवम्बर, 2018 को आयोजित होगी

इन दोनों परीक्षाओं का परिणाम 10 दिसम्बर, 2018 तक घोषित किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 68,500 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा
पारदर्शितापूर्ण ढंग से कराए जाने के निर्देश दिए

निर्देशों के क्रम में 11 से 25 दिसम्बर, 2018 के मध्य 68,500 शिक्षकों
की भर्ती परीक्षा हेतु आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे

शिक्षकों की भर्ती हेतु परीक्षा 6 जनवरी, 2019 को आयोजित की जाएगी

बी0टी0सी0 परीक्षा में पर्चा लीक होने के प्रकरण के सम्बन्ध में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश
लखनऊ: 12 अक्टूबर, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में बी0टी0सी0 और टी0ई0टी0 परीक्षाओं में सभी पात्र अभ्यर्थियों को सम्मिलित किये जाने तथा इन परीक्षाओं से किसी भी पात्र अभ्यर्थी के वंचित न होने के भी निर्देश दिए हैं। अब बी0टी0सी0 की निरस्त परीक्षाएं 01 से 03 नवम्बर, 2018 के मध्य पुनः आयोजित कराई जाएंगी। टी0ई0टी0 की परीक्षा, जो कि 4 नवम्बर, 2018 को निर्धारित थी, अब यह परीक्षा 18 नवम्बर, 2018 को आयोजित की जाएगी। इन दोनों परीक्षाओं का परिणाम 10 दिसम्बर, 2018 तक घोषित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में रिक्त 68,500 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा पारदर्शितापूर्ण ढंग से कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर 11 से 25 दिसम्बर, 2018 के मध्य भर्ती परीक्षा हेतु आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए जाएंगे। शिक्षकों की भर्ती हेतु परीक्षा 6 जनवरी, 2019 को आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी आज यहां शास्त्री भवन स्थित मीडिया सेण्टर मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय एवं अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा डाॅ0 प्रभात कुमार ने प्रेस-वार्ता के दौरान दी। मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में परीक्षाओं में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।
मुख्य सचिव तथा अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने बी0टी0सी0 परीक्षा में पर्चा लीक होने के प्रकरण के सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 और पुलिस विभाग के अधिकारियों को दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि दोषी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए शीघ्र ही इनकी गिरफ्तारी की जाए और सम्पत्ति जब्त की जाए। पर्चा लीक के मामले में दोषी पाए जाने पर गिरोह के मुखिया के विरुद्ध एन0एस0ए0 लगाए जाने की कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, सूचना निदेशक डाॅ0 उज्ज्वल कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in