Categorized | लखनऊ.

कृषि प्रशिक्षण एवं पौध वितरण कार्यक्रम कराये जाने हेतु 1 करोड़ 25 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

Posted on 08 October 2018 by admin

लखनऊ: 08 अक्टूबर, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के चिन्हित 08 आकांक्षात्मक (अति पिछड़े) जिलों में कृषि कल्याण अभियान हेतु राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत चयनित 05 जनपदों में कृषि प्रशिक्षण एवं पौध वितरण कार्यक्रम कराये जाने हेतु 1 करोड़ 25 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। यह जानकारी उद्यान विभाग की संयुक्त सचिव, श्रीमती इन्दुबाला कटियार ने देते हुये बताया कि इस सम्बन्ध में औपचारिक आदेश निर्गत कर दिये गये हैं।
श्रीमती कटियार ने बताया कि जारी शासनादेश के अनुसार यह धनराशि अनुमोदित योजना पर ही व्यय की जायेगी। अन्य योजना अथवा कार्यों पर किया गया व्यय वित्तीय अनियमितता मानी जायेगी, जिसके लिये निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, वित्त नियंत्रक तथा सम्बन्धित जनपदीय अधिकारी उत्तरदायी होंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थी को दिये जा रहे लाभ में राज्य सेक्टर या किसी अन्य समान योजना के लाभार्थी इस योजना में शामिल नहीं होंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in