Categorized | लखनऊ.

राज्य स्तरीय वन्य प्राणि सप्ताह-2018 समापन समारोह सम्पन्न

Posted on 07 October 2018 by admin

प्राणि उद्यान में आयोजित 25 प्रतियोगिताओं में 55 विद्यालयों के
6000 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया
लखनऊ: दिनांक 07 अक्टूबर, 2018
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री दारा सिंह चैहान के नेतृत्व में नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्याान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय वन्य प्राणि सप्ताह 2018 का आज समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ करने के उपरान्त मुख्य अतिथि, प्रमुख सचिव, वन एवं वन्यजीव विभाग, श्रीमती कल्पना अवस्थी ने वन्य प्राणि सप्ताह के अवसर पर दिए गए योगदान एवं अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे वर्ष 2019 में आयोजित होने वाले वन्य प्राणि सप्ताह के लिए नवीन गतिविधियों व अभिनव प्रयासों हेतु अभी से योजना तैयार करना प्रारम्भ कर देें। प्रमुख सचिव ने कहा कि वन्य प्राणि सप्ताह के उद्देश्यों में वन्य प्राणियों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करवाना, दृष्टिकोण व व्यवहार में परिवर्तन एवं विगत एक वर्ष व आगामी वर्षों के क्रिया कलापों पर आत्मचिंतन करना भी शामिल है। श्रीमती अवस्थी ने विगत 3 वर्षों से आयोजित हो रहे बर्ड फेस्टिबल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस आयोजन में विद्यार्थियों सहित समस्त वर्गों के सुझावों को शामिल कर व्यापक व विकेन्द्रित तरीके से आयोजित कर बर्ड फेस्टिवल को जन आंदोलन का रूप दिया जाना आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उ0प्र0 श्री एस0के0 उपाध्याय ने इस अवसर पर वन्य प्राणि संरक्षण सप्ताह की भूमिका व पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में प्रकृति के साथ समबन्ध अंसतुलित होने पर मानव अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगता है। वन्य प्राणियों के प्राकृतवास पर अतिक्रमण से मानव वन्य प्राणि संघर्ष की घटनाओं में वृद्धि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही एवं मानव वन्य जीव संघर्ष को दैवी आपदा घोषित करने से वन्य प्राणि प्रबन्धन की दिषा में नए आयाम स्थापित हुए हैं। श्री उपाघ्याय ने कहा कि हमारी समृद्ध परम्परा व संस्कृति के कारण ही सम्पूर्ण विश्व का केवल 2.4 प्रतिषत भू-भाग व अत्यधिक जनसंख्या होने पर भी हमारा देष प्राकृतिक संसाधनों व वन्य प्राणियों की दृष्टि से समृद्धतम देशों मे से एक हैै।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव उत्तर प्रदेश श्री पवन कुमार ने समस्त आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अथर्ववेद की सूक्ति ‘‘ हमारी इच्छा- हमारी आयु लम्बी हो, हमारे बच्चे दीर्घायु व बीमारियों से मुक्त हो, हम धरती की गोद में पलते हैं, ऐसी धरती को नमन करते हुए सर्वस्व अर्पण करें’’ का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री पवन कुमार ने कहा कि वन्यजीवों के अन्तर्गत न केवल वन्य प्राणी अपितु इनमें प्राकृतिक परिवेश में जल, वायु, वृक्ष व वृक्षों की छाल, पक्षी, तितली एवं जैवविविधता भी शामिल है। उन्होने कहा कि पक्षी, भौरे, तितली, एवं मधुमक्खियों जैसे परागण करने वाले वन्य प्राणियों के अभाव में नाशपाती, सेव सहित विभिन्न फलों का उत्पादन संभव नहीं है।22
निदेशक नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान श्री आर0के0 सिंह ने कहा कि वन्य प्राणि सप्ताह के अवसर पर प्राणि उद्यान में आयोजित 25 प्रतियोगिताओं में 55 विद्यालयों के 6000 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। श्री सिंह ने विगत एक वर्ष के क्रियाकलापों का उल्लेख करते हुए अवगत कराया कि विगत एक वर्ष में प्राणि उद्यान को स्वास्थ्य, गुणवत्ता एवं सफाई पर तीन आई एस0ओ0 प्रमाण पत्र, प्रकृति शिक्षण केन्द्र, तितली पार्क, सोविनियर शाप, मोबाइल ऐप, आॅडियो टूर, वर्चुअल रियलिटी व ब्रेल लिपि में वन्यजीवों के बारे में जानकारी के बोर्ड लगाये गये हैं। उक्त कार्य करने वाल यह देश में पहला प्राणि उद्यान है। आज श्रीमती कल्पना अवस्थी, प्रमुख सचिव, वन एवं वन्यजीव विभाग, उत्तर प्रदेष शासन द्वारा दृष्टिबाधित बच्चोंध्व्यक्तियों के लिए ब्रेल लिपि में तैयार किये बोर्ड का उद्घाटन किया गया तथा दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा उन्हें वह पढ़कर सुनाया गया। इस प्रकार का कार्य करने के लिए प्रमुख सचिव वन द्वारा निदेशक, प्राणि उद्यान की प्रशंसा की।
प्रमुख सचिव वन एवं वन्यजीव, श्रीमती कल्पना अवस्थी द्वारा वन्य प्राणि सप्ताह के अवसर पर विजेता प्रतिभागियों एवं वन्यजीव संरक्षण में सराहनीय कार्य करने वाले वनाधिकारियों ध् टाइगर गार्जियनध् व्यक्तियों कोे पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राणि उद्यान में नए बाड़ों का शुभारम्भ एवं प्राणि उद्यानों में विभिन्न वन्य प्राणियों को अंगीकृत करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया। वन्यप्राणि सप्ताह के अवसर पर प्राणि उद्यान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक 25 पुरस्कार जीतकर सर्वश्रेष्ठ विद्यालय की शील्ड टी0डी0 गर्ल्स इण्टर काॅलेज, गोमतीनगर लखनऊ एवं सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका का पुरस्कार टी0डी0 गर्ल्स इण्टर काॅलेज की अध्यापिका सुश्री लक्ष्मी सिंह को प्रदान किया गया। श्री डी0एन0 पाण्डे वन दरोगा गोरखपुर, वन प्रभाग को अनिस्द्ध भार्गव पुरस्कार के अन्तर्गत चल वैजन्ती प्रदान की गई ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in