Categorized | आगरा

हरीनाम संकीर्तन यात्रा से गुंजा पूरा एमजी रोड

Posted on 07 October 2018 by admin

• जगह- जगह हुआ संकीर्तन यात्रा का स्वागत

• विजय शिवहरे तथा गौरव राजावत ने किया शुभारम्भ

11आगरा : आज श्री योग वेदान्त सेवा समिति द्वारा संत श्री आशाराम जी बापू के 55 वे आत्मसाक्षात्कार दिवस पर हरीनाम संकीर्तन यात्रा दीवानी चौराहे से प्रारम्भ की गयी| बापू जी की संकीर्तन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे तथा भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत संकीर्तन यात्रा दीप प्रज्ज्वलित व आरती उतार कर किया| बापू की संकीर्तन यात्रा का स्वागत सपा के पूर्व मेयर प्रत्याशी राहुल चतुर्वेदी ने किया। शोभायात्रा मे हेमंत सिकरवार द्वारा पूज्य बापू जी का हरीनाम कीर्तन करते हुए सुरसदन चौराहा, हरिपर्वत चौराहा, सेंट जोन्स चौराहा, राजा की मंडी चौराहा, नालबंद चौराहा होती हुई सुभाष पार्क पहुंची| बापू जी का श्री विग्रह बग्गी पर आसीन था एंव विभिन्न प्रकार की भव्य झांकिया शोभायमान थी| हरीनाम संकीर्तन यात्रा का जगह-जगह स्वागत, आरती व जलपान की व्यवस्था सामाजिक संस्था निकुंज सेवा भारती, मुरलीधर मनुहार संस्था, अग्रवाल महासभा एंव विश्व हिन्दू परिषद द्वारा की गयी|

संकीर्तन यात्रा मे आगरा के आसपास की कई समितियों का समावेश हुआ| सभी भक्त साधक भाई-बहनो ने हरीनाम संकीर्तन झूमते-गाते हुए वातावरण को पवित्र किया| महामंत्री राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि संकीर्तन यात्रा मे अधिक से अधिक संख्या मे अछनेरा, फीरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद आदि जगह की समितियों ने बड़े हर्षौल्लास से भाग लिया| संगठन मंत्री सुनील शर्मा ने बताया कि लगभग 1200 साधको की संख्या को भोजन प्रसादी के पैकेट वितरित करने की व्यवस्था की गयी|

संकीर्तन यात्रा का समापन सुभाष पार्क पर श्री विग्रह की आरती दक्षिण विधानसभा के माननीय विधायक योगेंद्र उपाध्याय, ब्रजमोहन बंसल, समाजसेवी केशव अग्रवाल एंव पुष्पेंद्र त्रिवेदी द्वारा की गयी| संकीर्तन यात्रा की संचालन व्यवस्था जीडी खंडेलवाल तथा अखिलेश गोयल ने संभाली| इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल ‘नेचुरल’, जीवतराम वासवानी, धीरज दरयानी, सुधीर यादव, लालचंद विधानी, बी०एम० मिश्रा, सी० के० सारस्वत, अजय अग्रवाल, रितेश शुक्ला, विवेक पाठक, विजय भाई, सेवकानी जी आदि मौजूद रहे|

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in