Categorized | लखनऊ.

बड़ी संख्या में पार्टी से नये सदस्यों को जोड़ा

Posted on 06 October 2018 by admin

लखनऊ 06 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान आज दूसरे दिन भी पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सक्रियता निभाते हुए बड़ी संख्या में पार्टी से नये सदस्यों को जोड़ा। साथ ही लोगों के घर-घर जाकर मतदाता पर्ची बांटने का भी काम किया। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैम्प लगाकर और टोली बनाकर मतदाता सूची में शामिल किये जाने के लिए नये फार्म भराये। वहीं पार्टी द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर - 18002661001 पर मोबाईल से मिस्डकाल कराकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अभियान में आज दूसरे दिन भी पार्टी के पदाधिकारी, सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में बूथ पर जाकर बूथ समितियों की बैठक की और लोगों के घर-घर जाकर वोटर पर्ची बांटने का काम किया।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज वाराणसी जिले की दक्षिणी विधानसभा के रूपचंदननगर के बूथ पर जाकर लोगों को मोबाईल के माध्यम से मिस्डकाल कराकर के पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा वो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर मतदाता पर्ची लोगों को बांटी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज इलाहाबाद जिले के फूलपुर विधानसभा के बूथ संख्या-128 पर और उत्तरी विधानसभा के दरभंगा कालोनी में लोगों के घर-घर जाकर मतदाता पर्ची बांटी। साथ ही नये मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए नया फार्म भराया और मिस्डकाल कराके लोंगो को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के साथ प्रदेश सरकार की कबीना मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी कैण्ट विधानसभा के महाराजा अग्रसेन की बूथ संख्या-23 में बूथ कमेटी की बैठक की और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों के घर-घर जाकर मतदाता पर्ची बांटी साथ ही नये मतदाताओं को मतदाता सूची मंे शामिल करने के लिए फार्म भरायें। इसके अलावा पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए लोगों से मिस्डकाल कराके पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
केन्द्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा दादरी, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर नगर, श्रीकांत शर्मा मथुरा विधानसभा की बिरजापुर, ब्रजेश पाठक लखनऊ मध्य विधानसभा, चेतन चैहान जेपीनगर के नौगांवा बूथ पर व सुरेश पासी सुल्तानपुर जिले की जगदीशपुर विधानसभा के बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, नये मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए नये फार्म भराये। वहीं पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए लोगों के मोबाईल नम्बर से 18002661001 मिस्डकाल कराये।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, डा0 राकेश त्रिवेदी, नबाव सिंह नागर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, वाईपी सिंह, धर्मवीर प्रजापति, संजय राय, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी, यूपीसीएलडीएफ के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने भी बूथ पर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in