Categorized | लखनऊ.

शोक संदेश

Posted on 06 October 2018 by admin

लखनऊ 06 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता जी श्याम लाल मौर्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। स्वर्गीय श्याम लाल मौर्य पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे तथा उनका राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में इलाज चल रहा था। आज उनका लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के पिता स्वर्गीय श्याम लाल मौर्य जी के देहावसान पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। डा. पाण्डेय ने केशव जी के पिता जी के निधन पर दुःखी मन से कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता इस दुःखद क्षण में केशव जी व उनके परिवार के साथ है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि केशव जी व उनके परिवार को इस अपूर्णनीय क्षति में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, श्री प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी. सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ,डाॅ. मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूण कान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमाशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी व अशोक तिवारी ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in