Categorized | लखनऊ.

टायनाक्स फार्मा इण्डस्ट्री, मुरादाबाद पर एफ0एस0डी0ए0 का छापा

Posted on 05 October 2018 by admin

लगभग तीन कि0ग्रा0 एलोपैथिक औषधि लाइडोकेन जब्त की गयी

लखनऊ: 05 अक्टूबर, 2018
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आयुर्वेदिक निर्माण इकाई
मेसर्स टायनाक्स फार्मा इण्डस्ट्री, ग्राम व पोस्ट बहेड़ी, ब्रहमान थाना
भोजपुर, मुरादाबाद पर छापे की कार्यवाही की गयी। निर्माण इकाई में अब्दुल
वाजिद नाम का व्यक्ति पकड़ा गया और लगभग तीन कि0ग्रा0 एलोपैथिक औषधि
लाइडोकेन जब्त की गयी। प्रकरण में समस्त दोषी व्यक्तियों और फर्मांे के
विरूद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत सुसंगत धाराओं
में विधिक कार्यवाही सम्पादित की गई। यह जानकारी औषधि अनुज्ञापन एवं
नियंत्रण प्राधिकारी, श्री ए0के0जैन ने दी।
श्री जैन ने बताया कि महाराष्ट्र के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में स्थित आयुर्वेदिक फर्म
द्वारा निर्मित औषधि जब्त की गयी थी, जिसमें जांच के उपरान्त एलोपैथिक
औषधि-सिडनाफिल सिट्रेट (वियाग्रा) तथा लोकल एनेस्थेटिक्स लिग्नोकेन
उपस्थित पाया गया। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग,
उत्तर प्रदेश के औषधि नियंत्रण अधिकारियांे द्वारा आयुर्वेदिक अधिकारियों
के साथ प्रकरण की सघन जाँच के लिए प्रश्नगत निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण
किया गया।
औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी ने बताया कि आज खाद्य सुरक्षा
एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त (औषधि) श्री आर0पी0पाण्डेय,
मुरादाबाद मण्डल के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक, मुरादाबाद श्री राजेश
कुमार, औषधि निरीक्षक अमरोहा, श्री आशुतोष मिश्रा, औषधि निरीक्षक बिजनौर,
श्री अनुरोध कुमार तथा औषधि निरीक्षक रामपुर की टीम ने छापे की कार्यवाही
की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in