Categorized | लखनऊ.

डा0 नीलकंठ तिवारी ने एमिटी के वार्षिक खेल समारोह ‘‘संगठन-2018’’ का पुरस्कार वितरित किया

Posted on 05 October 2018 by admin

खेल व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है
खेलों से जुड़े युवा हमारे राष्ट्रीय सम्मान एवं गौरव में वृद्धि कर रहे है
छात्रों को खेलों से जोड़ना एमिटी विश्वविद्यालय का
अत्यन्त प्रशंसनीय कदम है
-डा0 नीलकंठ तिवारी

लखनऊ: 05 अक्टूबर, 2018
व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास में उसकी प्रकृति और उसके पालन-पोषण इन
दो कारकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। पालन-पोषण के दौरान व्यक्ति
अपने आस-पास के लोगों, घटनाओं, खेलों आदि से जीवन की समझ विकसित करता है।
खेल मनुष्य को जीवन में हार और जीत के पलों में संयमित आचरण करना सिखाता
है। इस तरह खेल मानव जीवन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
उक्त विचार राज्य मंत्री सूचना, विधि एवं न्याय, खेल एवं युवा कल्याण,
उत्तर प्रदेश सरकार
डा. नीलकंठ तिवारी ने एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर में व्यक्त किए।
डा. तिवारी एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर के वार्षिक खेल समारोह
संगठन-2018 के समापन समारोह के अवसर बोल रहे थे।
छात्रों को संबोधित करते हुए डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि, यह दुखद है
कि, आज भी खेल हमारी शिक्षा व्यवस्था में अभिन्न अंग के रूप में नहीं
लिया जाता। जबकि खेलों से जुड़े हमारे युवा आज राष्ट्रीय सम्मान और गौरव
में भी वृद्धि कर रहे हैं। उन्होने एमिटी विश्वविद्यालय की सराहना करते
हुए कहा कि एमिटी जिस तरह गंभीरता से अपने छात्रों के बीच खेलों को जोड़
रहा है वह अत्यंत प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम में उपस्थित 2500 छात्र-छात्राओं और खिलाडियों को संबोधित
करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि भले आज युवा शौक में खेल रहे हो परन्तु
उम्र बढ़ने पर जब शरीर व्याधिग्रस्त होता है तब यही खेल मजबूरी बन जाते
हैं। इसलिए सभी को जीवन में स्वस्थ्य रहने के लिए भी खेलों से जुड़ना
चाहिए।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर चेयरमैन एमिटी विवि उत्तर प्रदेश के
सलाहकार सेवानिवृत्त मेजर जनरल केके ओहरी (एवीएसएम), प्रति कुलपति एमिटी
लखनऊ परिसर, डा. सुनील धनेश्वर, निदेशक परियोजना, एमिटी विवि लखनऊ परिसर
नरेश चंद्र, डीन शोधकार्य विज्ञान एवं तकनीकि, एमिटी लखनऊ परिसर,
प्रोफेसर कमर रहमान सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य भी
उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डा. नीलकंठ तिवारी ने सभी विजेताओं को मैडल, ट्राॅफी और
सर्टिफिकेट बांटे और उनहें भविष्य में और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए
प्रोत्साहित किया। उन्होने संगठन 2018 के विजेता एमिटी स्कूल आॅफ
इंजीनियरिंग टैक्नालाजी के खिलाडियों को संगठन की रनिंग चैम्पियनस्
ट्राफी भी सौपी।
संगठन 2018 में आयोजित हुईं खेल प्रतियोगिताओं में एमिटी बिजिनेस स्कूल,
एमिटी ला स्कूल, एमिटी स्कूल आफ इंजीनियरिग टैक्नाॅलाजी, एमिटी स्कूल आॅफ
कम्यूनिकेशन, एमिटी स्कूल आॅफ लैग्वेजेज और एमिटी इंस्टीट्यूट आॅफ
बिहैवोरियल एण्ड एलाइड साइंसेज सहित सभी विभागों के विद्यार्थियों ने
हिस्सा लिया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in